Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • योगाचार्यों का सम्मान समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम कृष्णा पब्लिक स्कूल सरोना में संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

योगाचार्यों का सम्मान समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम कृष्णा पब्लिक स्कूल सरोना में संपन्न

Abhinesh Pandey July 10, 2026

 

रायपुर। भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा रायपुर द्वारा रायपुर के 90 वार्डों योग प्रशिक्षकों की जिम्मेदारी तय करने के लिए योग आयोग के अध्यक्ष माननीय श्री संजय अग्रवाल (केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) छ.ग. शासन के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से रायपुर के सभी वार्डों में योग की भावना की आगे बढ़ाते हुए सभी योग प्रशिक्षकों का सम्मेलन आयोजित किया गया। कृष्णा पब्लिक स्कूल सरोना, रायपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय श्री संजय अग्रवाल अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग आयोग, छत्तीसगढ़ शासन थे। विशिष्ट अतिथि के रुप में भारत विकास परिषद् रायपुर मुख्य शाखा के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्रा उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत माननीय मुख्य अतिथि द्वारा माता सरस्वती के प्रतिमा को माल्र्यापण के साथ शुरु हुई। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार गुरुवंदना, गायत्री मंत्र, गीता श्लोक का पाठ किया गया। स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा वन्दे मातरम् का गान प्रस्तुत किया गया। स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम में सूर्य नमस्कार और योग के विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों द्वारा भी योग की विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन करते हुए भगवान विष्णु के दशो अवतार का योग की मुद्राओं के साथ प्रदर्शन काफी आकर्षक रहा। डॉ. राकेश मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि आज के युग में छोटे बच्चे से बड़े बुजुर्ग तक के लोगों को योग के आसनों और प्राणायाम के माध्यम से निरोग रहने की कला के बारे में हमारे देश की ऋषि-मुनियों, महर्षि पंतजलि द्वारा बताया गया है। आज के समय में स्कूलों में भी योग की नियमित कक्षाएं लगाई जानी चाहिए, जिससे नई आने वाली पीढिय़ों के योग की जानकारी हो सकें और वे स्वस्थ रह सकें। योग के द्वारा अपने आपको मानसिक रुप से, शारीरिक रुप से, मनोवैज्ञानिक रुप से और मन के भीतर से मजबूत किया जा सकता है। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि योग आयोग को आयुष मंत्रालय में शामिल करने से योग आयोग की कार्यों का विस्तार काफी बड़ा बन सकता है। योग आयोग के अध्यक्ष ने यहा भी कहा कि रायपुर के प्रत्येक वार्ड में गंभीरता से जुड़ी हुई योग प्रशिक्षकों को आवश्यकता अनुसार एक निश्चित मानदेय प्रदान किया जा सकेगा, इसके लिए योग शिक्षकों को छत्तीसगढ़ योग आयोग में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। उनका एक परिचय पत्र बनेगा जिससे योग प्रशिक्षकों को एक सम्मानजनक स्थिति प्राप्त होगी। इस अवसर पर वृक्षारोपण का भी कार्यक्रम किया गया था। सभी वार्डों के योग प्रशिक्षकों, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के द्वारा सागौन से 100 वृक्ष लगाकर माननीय प्रधानममंत्री जी योजना एक पेड़ माँ के नाम को साकार किया गया और उन्होंने कृष्णा पब्लिक स्कूल, सरोना, रायपुर को योग बढ़ावा देने वाले ऐसे कार्यक्रम के लिए विशेष रुप से धन्यवाद दिया। स्कूलों में योग को अनिवार्य करने से स्कूलों में भी योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जा सकेगी और योग प्रशिक्षकों को रोजगार के नये आयाम प्राप्त होंगे। उन्होंने यह भी बताया, रायपुर शहर नगर निगम महापौर माननीया मीनल चौबे जी से उनकी बात हो चुकी है और प्रत्येक वार्ड में योग की कक्षाएं लगाने पर विचार किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

उपस्थित सभी लगभग 80 योग प्रशिक्षकों को कृष्णा पब्लिक स्कूल सरोना के द्वारा सम्मानित करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्या डॉ. अर्चना मिश्रा, एडिशनल प्रिंसिपल श्री शुभम मिश्रा, हेड मिस्ट्रेस, योग विभाग की प्रमुख शिक्षिका श्रीमति सरोज साहू, श्रीमति सत्यभामा शर्मा द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत विकास परिषद के डॉ. राकेश मिश्रा ने उनके इस कार्य के उपलक्ष्य में शुभकामना एवं बधाई दी। भारत विकास परिषद् के प्रमुख पदाधिकारियों में श्री विनीत शर्मा, श्री ललित गोलानी, डॉ. नीरज पाण्डेय, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ रायपुर के श्री धीरज शर्मा, श्री प्रकांत काले, श्री अंकित ओझा, श्री आशीष दुबे, श्री प्रताप देवांगन, श्री मनीष दुबे, श्री योगेन्द्र साहू, कमलेश साहू, श्री संस्कार मिश्रा, श्री रणजीत खेलवार, श्री कैलाश चक्रधारी, श्री जानकी वल्लभ पाल, श्री जतिन वर्मा प्रमुख रुप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन जन-गण-मन के साथ हुआ।

Post navigation

Previous समाज सेविका एवं आयोजिका श्रीमती इंदिरा जैन के सहयोग से सीता मेमोरियल डेंटल हॉस्पिटल द्वारा 350+ स्कूली बच्चों का डेंटल कैम्प का आयोजन
Next जल जीवन मिशन 2.0 छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन और रखरखाव नीति पर उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

Related Stories

हृदयस्थल: अनुसंधान प्रयोगशालाओं से ‘विकसित भारत’ की कक्षाओं तक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

हृदयस्थल: अनुसंधान प्रयोगशालाओं से ‘विकसित भारत’ की कक्षाओं तक

September 5, 2026
AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका

September 5, 2026
धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए

September 4, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • हृदयस्थल: अनुसंधान प्रयोगशालाओं से ‘विकसित भारत’ की कक्षाओं तक
  • AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका
  • धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए
  • उफनती नदी में चट्टान पर फंसे ग्रामीण का डीडीआरएफ टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
  • जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान

You may have missed

हृदयस्थल: अनुसंधान प्रयोगशालाओं से ‘विकसित भारत’ की कक्षाओं तक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

हृदयस्थल: अनुसंधान प्रयोगशालाओं से ‘विकसित भारत’ की कक्षाओं तक

September 5, 2026
AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका

September 5, 2026
धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए

September 4, 2026
उफनती नदी में चट्टान पर फंसे ग्रामीण का डीडीआरएफ टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उफनती नदी में चट्टान पर फंसे ग्रामीण का डीडीआरएफ टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

September 4, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.