शाला प्रवेश उत्सव में ‘गूगल बॉय’ रुद्र गुरु बिखेरेंगे ज्ञान की रोशनी
रायपुर /सिरीखुर्द । प्राथमिक शाला सिरीखुर्द में 7 जुलाई 2026, मंगलवार को प्रातः 10:00 बजे आयोजित शाला प्रवेश उत्सव विशेष आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। इस अवसर पर विलक्षण प्रतिभा के धनी, मात्र 6 वर्षीय ‘गूगल बॉय’ रुद्र गुरु विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन


करेंगे रुद्र गुरु अपनी असाधारण स्मरण शक्ति एवं सामान्य ज्ञान के लिए जाने जाते हैं। वे विभिन्न विषयों से जुड़े प्रश्नों के सटीक और सहज उत्तर देकर सभी को आश्चर्यचकित कर देते हैं। उनके प्रेरणादायी विचार और ज्ञानवर्धक समस्त संवाद निश्चित रूप से बच्चों में सीखने की नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करेंगे।
विद्यालय परिवार ने क्षेत्र के अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों से इस प्रेरणादायी कार्यक्रम में सादर उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया है ।
कौन हैं ‘गूगल बॉय’ रुद्र गुरु?
रुद्र गुरु अपनी असाधारण स्मरण शक्ति और अद्भुत सामान्य ज्ञान के लिए जाने जाते हैं। महज 6 वर्ष की उम्र में वे विज्ञान, भूगोल, इतिहास, खेल और करंट अफेयर्स से जुड़े किसी भी सवाल का तुरंत सटीक जवाब दे देते हैं। सोशल मीडिया और विभिन्न मंचों पर उनके ज्ञान से लोग आश्चर्यचकित हो जाते हैं। इसी वजह से उन्हें “गूगल बॉय” की उपाधि मिली है।

