*सीएम साय करेंगे दो दिवसीय राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन का शुभारंभ*


रायपुर, 02 जुलाई। छत्तीसगढ़ में सहकारिता आंदोलन को मजबूती देने के उद्देश्य से 3 एवं 4 जुलाई 2026 को राजधानी रायपुर में ‘राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन’ का आयोजन किया जा रहा है। सहकारिता विभाग, छत्तीसगढ़ शासन एवं अपेक्स बैंक द्वारा आयोजित इस सम्मेलन का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में होगा।
सहकारिता मंत्री केदार कश्यप कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। 3 जुलाई को प्रातः 6 बजे मरीन ड्राइव से ‘सहकार संकल्प दौड़’ का आयोजन किया गया है। मुख्य सम्मेलन इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मंडपम ऑडिटोरियम में प्रातः 11 बजे से होगा।
सम्मेलन में अपेक्स बैंक के प्राधिकृत अधिकारी केदार नाथ गुप्ता, प्राधिकृत अधिकारी छ ग राज्य सहकारी संघ सौरभ शर्मा, सहकारभारती के प्रदेश महामंत्री कनीराम, विपणन संघ के प्राधिकृत अधिकारी शशिकांत द्विवेदी सहित प्रदेश के सभी जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के अध्यक्ष एवं सहकारिता क्षेत्र से जुड़े गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

