Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • दीपिका सोनी भाजपा रायपुर जिला शिक्षा प्रकोष्ठ की सह-संयोजक नियुक्त, जवाहर नगर मंडल,संगठन और समाजसेवियों में हर्ष 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दीपिका सोनी भाजपा रायपुर जिला शिक्षा प्रकोष्ठ की सह-संयोजक नियुक्त, जवाहर नगर मंडल,संगठन और समाजसेवियों में हर्ष 

Abhinesh Pandey June 26, 2026

रायपुर।

भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा जवाहर नगर मंडल अंतर्गत तात्यापारा वार्ड क्रमांक 36 की वरिष्ठ, सक्रिय एवं समर्पित महिला नेत्री श्रीमती दीपिका सोनी जी को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए भाजपा रायपुर जिला शिक्षा प्रकोष्ठ में सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष श्री संदीप जंघेल एवं मीडिया प्रभारी श्री प्रणीत जैन सहित वार्ड व क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। श्रीमती दीपिका सोनी बहुमुखी प्रतिभा की धनी और समाज सेवा के क्षेत्र में एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे वर्तमान में डी.डी. नगर स्थित रॉयल कान्वेंट हाई स्कूल की डायरेक्टर हैं और सन २००० से लगातार शिक्षा के क्षेत्र में निर्धन बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दान देने का अनुकरणीय कार्य कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

संगठन के प्रति निष्ठावान श्रीमती सोनी इसके पूर्व भी कई महत्वपूर्ण पदों पर समाज और संस्कृति के संरक्षण का कार्य कर रही हैं। तथा श्री बालक भगवान छत्तीसगढ़िया सोनार समाज (छत्तीसगढ़) की प्रदेशाध्यक्ष के रूप में भी समाज को नई दिशा दे रही हैं।

कोविड आपदा के समय उन्होंने पीड़ित परिवारों के लिए निःशुल्क भोजन व्यवस्था, राशन सामग्री, दवाइयां तथा हर संभव प्रशासनिक व चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई थी। तथा बस्तियों में जन-जागरण लाने, संस्कार कक्षाएं संचालित करने तथा बंद पड़े मंदिरों में पुनः संध्या आरती शुरू कराने में उनकी मुख्य भूमिका रही है।

जनवरी २०२१ के ‘श्री राम जन्मभूमि अयोध्या निधि समर्पण अभियान’ से लेकर श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पावन अक्षत वितरण तक, उन्होंने हर गली-मोहल्ले और बस्ती में जाकर रामत्व का संदेश प्रसारित किया।

उनकी इस नई नियुक्ति पर बधाई देते हुए भाजपा जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष श्री संदीप जंघेल एवं मीडिया प्रभारी श्री प्रणीत जैन ने कहा,”श्रीमती दीपिका सोनी जी का नेतृत्व, संगठन के प्रति समर्पण और शिक्षा व समाज सेवा के क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव अद्वितीय है। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके सह-संयोजक बनने से भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ को एक नई ऊर्जा, मजबूती और सशक्त दिशा प्राप्त होगी।”

श्रीमती सोनी की इस नियुक्ति पर भाजपा रायपुर जिला, जवाहर नगर मंडल, तात्यापारा वार्ड क्रमांक 36 के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सोनार समाज के प्रबुद्ध जनों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामना की है।

Post navigation

Previous मैट्स विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ICNGCT–2026 
Next नारायणपुर में खरीफ की तैयारियां तेज: 47% खाद और 87% प्रमाणित बीजों का भंडारण पूरा, वितरण में आई तेजी

Related Stories

स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन में आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन में आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’

August 15, 2026
Taking Contribution of Chhattisgarh’s Brave Heroes in India’s Freedom Struggle to New Generation Is Our Responsibility: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Taking Contribution of Chhattisgarh’s Brave Heroes in India’s Freedom Struggle to New Generation Is Our Responsibility: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai

August 15, 2026
स्वतंत्रता दिवस समारोह : मुख्यमंत्री श्री साय ने पुलिस परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस समारोह : मुख्यमंत्री श्री साय ने पुलिस परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी

August 15, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन में आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’
  • Taking Contribution of Chhattisgarh’s Brave Heroes in India’s Freedom Struggle to New Generation Is Our Responsibility: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai
  • स्वतंत्रता दिवस समारोह : मुख्यमंत्री श्री साय ने पुलिस परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी
  • स्वतंत्रता दिवस समारोह : शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • घुड़सवारों के साहस, महिला बैग पाईपर बैंड की लय और श्वान दल के रोमांचक प्रदर्शन से सजा स्वतंत्रता दिवस समारोह

You may have missed

स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन में आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन में आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’

August 15, 2026
Taking Contribution of Chhattisgarh’s Brave Heroes in India’s Freedom Struggle to New Generation Is Our Responsibility: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Taking Contribution of Chhattisgarh’s Brave Heroes in India’s Freedom Struggle to New Generation Is Our Responsibility: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai

August 15, 2026
स्वतंत्रता दिवस समारोह : मुख्यमंत्री श्री साय ने पुलिस परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस समारोह : मुख्यमंत्री श्री साय ने पुलिस परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी

August 15, 2026
स्वतंत्रता दिवस समारोह : शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस समारोह : शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

August 15, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.