Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस एवं VLCC द्वारा सौंदर्य एवं व्यक्तित्व निखार(Be your own style) कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस एवं VLCC द्वारा सौंदर्य एवं व्यक्तित्व निखार(Be your own style) कार्यशाला का आयोजन

Abhinesh Pandey June 23, 2026

 

*महिलाओं के व्यक्तित्व विकास, सौंदर्य जागरूकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने की दिशा में रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस द्वारा VLCC School of Beauty के सहयोग से एक विशेष ब्यूटी एवं ग्रूमिंग वर्कशॉप का आयोजन किया।*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*यह कार्यशाला प्रसिद्ध ब्यूटी विशेषज्ञ नम्रता गुगलानी, जो VLCC School of Beauty की हेड हैं, के मार्गदर्शन में आयोजित हुई। इस विशेष कार्यशाला में प्रतिभागियों को हेयर स्टाइल्स, बेसिक मेकअप और स्किन केयर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी, टिप्स तथा व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।*

*कार्यशाला में हेयर स्टाइल्स के अंतर्गत अलग-अलग अवसरों के अनुरूप हेयर स्टाइलिंग के आसान एवं आकर्षक तरीकों की जानकारी दी जाएगी। वहीं बेसिक मेकअप सत्र में प्रतिभागियों को दैनिक जीवन, छोटे आयोजनों और विशेष अवसरों के लिए उपयुक्त मेकअप तकनीकों के बारे में बताया गया। इसके साथ ही स्किन केयर सत्र में त्वचा की सही देखभाल, मौसम के अनुसार स्किन रूटीन, घरेलू एवं प्रोफेशनल केयर के बीच अंतर, तथा त्वचा को स्वस्थ और दमकता बनाए रखने के उपाय साझा किए गए। इस दौरान विशेषज्ञ प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी करेंगे, जिससे उन्हें सौंदर्य एवं ग्रूमिंग से जुड़े विषयों की व्यावहारिक और उपयोगी समझ प्राप्त हो सके।*

*यह विशेष कार्यशाला दो दिन में आयोजित की गई, 60 से अधिक सदस्यो ने शामिल होकर लाभ उठाया।*

*रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस की अध्यक्ष रोटेरियन प्रियंका गुप्ता ने बताया कि क्लब का उद्देश्य केवल सामाजिक सेवा गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को उपयोगी, प्रेरक और ज्ञानवर्धक मंच उपलब्ध कराना भी है।*

*क्लब की सचिव रोटेरियन डॉ. स्वाति अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।*

*वहीं चेयरपर्सन रोटेरियन सोनम गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को सौंदर्य से जुड़े बुनियादी कौशल सिखाना है, जिन्हें वे अपने दैनिक जीवन में आसानी से अपना सकें। उन्होंने कहा कि क्लब हमेशा ऐसे आयोजनों को प्राथमिकता देता है, जो समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर महिलाओं, के लिए उपयोगी और प्रेरणादायक हों।*

*रोटेरियन नीतू सिंघानिया के अनुसार यह वर्कशॉप भी उसी दिशा में एक सार्थक प्रयास है।कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को न केवल सौंदर्य और मेकअप से जुड़ी आधुनिक तकनीकों की जानकारी मिलेगी, बल्कि वे यह भी समझ सकेंगी कि किस प्रकार सही स्किन केयर, उपयुक्त हेयर स्टाइलिंग और संतुलित मेकअप के माध्यम से अपने व्यक्तित्व को और अधिक प्रभावशाली बनाया जा सकता है। यह कार्यशाला महिलाओं के लिए सीखने, समझने और स्वयं को निखारने का एक उत्कृष्ट मंच साबित होगी।*

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –
Next हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ…

Related Stories

स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट

August 18, 2026
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

August 18, 2026
राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

August 18, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट
  • स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
  • राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
  • युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • विकास योजनाओं को मिले गति, निर्माण कार्य समय-सीमा में हों पूर्ण : केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

You may have missed

स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट

August 18, 2026
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

August 18, 2026
राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

August 18, 2026
युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

August 18, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.