Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रावघाट से पहली बार रेल यात्रा कर लौटे भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवन्त जैन ने कहा— यह बस्तर के विकास का नया स्वर्णिम अध्याय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रावघाट से पहली बार रेल यात्रा कर लौटे भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवन्त जैन ने कहा— यह बस्तर के विकास का नया स्वर्णिम अध्याय

Abhinesh Pandey June 22, 2026

 

*रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री यशवन्त जैन ने कहा है कि दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतर्गत रावघाट से रेल परिवहन की शुरुआत होने के बाद बस्तर के विकास को एक नई गति मिली है। इस ऐतिहासिक शुरुआत का साक्षी बनते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री जैन ने रविवार को इस नए रेलमार्ग से पहली बार रावघाट पहुँचने के बाद सोमवार को रावघाट से वापस राजधानी रायपुर लौटे। यात्रा से लौटने पर उन्होंने अपने अनुभवों को साझा करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक युगान्तरकारी बदलाव बताया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

 

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री जैन ने रावघाट स्टेशन पहुँचने पर कहा कि यह सिर्फ एक रेल यात्रा नहीं है, बल्कि बस्तर के संघर्ष, विकास और यहाँ के निवासियों के सपनों के साकार होने की यात्रा है। राजधानी लौटने पर श्री जैन ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि रावघाट से रेल का परिचालन शुरू होना बस्तर के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय है। दशकों से इस क्षेत्र के लोग जिस रेल सेवा की प्रतीक्षा कर रहे थे, वह अब धरातल पर उतर चुकी है। इस मार्ग पर यात्रा करना अत्यन्त आनन्ददायक रहा। इस परियोजना के पूरा होने से न केवल लौह अयस्क का परिवहन सुगम होगा, बल्कि आने वाले समय में यात्री ट्रेनों से स्थानीय आदिवासियों और आम जनता के जीवन में अभूतपूर्व बदलाव आएगा। श्री जैन ने इस दूरदर्शी परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार और प्रदेश की भाजपा सरकार के प्रति आभार व्यक्त कर कहा कि डबल इंजन की सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और सुरक्षा बलों के अदम्य साहस के कारण ही घोर नक्सल प्रभावित और दुर्गम क्षेत्र होने के बावजूद यह कार्य संभव हो सका है। यह रेलमार्ग बस्तर को आर्थिक, सामाजिक और व्यापारिक रूप से मुख्यधारा से जोड़ने में रीढ़ की हड्डी साबित होगा।

————————–

Post navigation

Previous सतपाल जैन बने तेरापंथ सभा रायपुर अध्यक्ष 
Next मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

Related Stories

स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट

August 18, 2026
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

August 18, 2026
राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

August 18, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट
  • स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
  • राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
  • युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • विकास योजनाओं को मिले गति, निर्माण कार्य समय-सीमा में हों पूर्ण : केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

You may have missed

स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट

August 18, 2026
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

August 18, 2026
राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

August 18, 2026
युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

August 18, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.