Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • पुरस्कार वितरण और विद्वत सम्मान के साथ मालवीय रोड जैन मंदिर के 10 दिवसीय संस्कार शिविर का भव्य समापन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

पुरस्कार वितरण और विद्वत सम्मान के साथ मालवीय रोड जैन मंदिर के 10 दिवसीय संस्कार शिविर का भव्य समापन

Abhinesh Pandey June 10, 2026

 

सुबह अभिषेक से लेकर रात्रि की कक्षाओं तक समय और अनुशासन की मिसाल रहा शिविर: मैनेजिंग ट्रस्टी सनत जैन 

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

 

मेधावी शिविरार्थियों को मिले पुरस्कार व प्रमाण पत्र, समाज के दिग्गजों और मातृशक्ति की रही गरिमामयी उपस्थिति

 

रायपुर। मालवीय रोड स्थित ऐतिहासिक श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर (लघु तीर्थ) में विगत 10 दिनों से चल रहे ‘ग्रीष्मकालीन श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर’ का समापन बुधवार को अत्यंत भव्य, आध्यात्मिक और उत्साहवर्धक माहौल में पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह के साथ हुआ। संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज की पावन प्रेरणा और श्री दिगंबर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान, सांगानेर (जयपुर) के सानिध्य में आयोजित इस शिविर के अंतिम दिन सभी संभागियों के चेहरों पर धर्म ज्ञान प्राप्त करने का विशेष संतोष और खुशी नजर आई।

समारोह को संबोधित करते हुए बड़ा मंदिर के मैनेजिंग ट्रस्टी श्री सनत जैन ने कहा कि इस 10 दिवसीय शिविर की सबसे बड़ी उपलब्धि इसका कड़ा अनुशासन रही। सुबह 7 बजे के अभिषेक-शांतिधारा सत्र से लेकर रात्रि की कक्षाओं तक सभी शिविरार्थियों ने समय का विशेष ध्यान रखा। उन्होंने आगे कहा कि बड़ा मंदिर में कई वर्षों से प्रतिवर्ष इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में धार्मिक-आध्यात्मिक संस्कारों के साथ-साथ जैन धर्म की क्रियाओं का सूक्ष्म एवं शुद्ध ज्ञान हर पीढ़ी तक पहुंचाना है। इस अवसर पर श्री सनत जैन ने शिविर में हिस्सा लेने वाले सभी बच्चों, युवाओं, पुरुषों एवं विशेषकर मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया।

शिविर के सफल संचालन के लिए सांगानेर (जयपुर) से आए विषय विशेषज्ञ प्रतिष्ठित विद्वान अभिषेक जैन शास्त्री “आयांश”, विद्वान शरद जैन शास्त्री एवं रायपुर के विद्वान सौरभ जैन शास्त्री जी का बड़ा मंदिर ट्रस्ट एवं कार्यसमिति द्वारा मंगलाचरण के बीच शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीना सम्मान व बहुमान किया गया। इसके पश्चात विगत दिनों आयोजित हुई परीक्षा के परिणामों के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी बच्चों, बालिकाओं, युवाओं और महिलाओं को विशेष पुरस्कार व योग्यता प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।

इस समापन सत्र में रायपुर जैन समाज की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में विशेष रूप से टैगोर नगर जैन मंदिर के अध्यक्ष संदीप जैन, सचिव आलोक जैन, शंकर नगर मंदिर से प्रदीप जैन (विश्वपरिवार), जैन समाज के सम्मानीय वरिष्ठ सदस्य श्री देव कुमार जैन, मैनेजिंग ट्रस्टी सनत कुमार जैन, ट्रस्टी प्रभात जैन, ट्रस्टी संजय जैन (प्रेमी परिवार), ट्रस्टी भरत जैन (भोरावत), बड़ा मंदिर कार्यसमिति सदस्य नीरज जैन, श्रद्धेय जैन, दिलीप जैन, सुनील जैन, सुजीत जैन, पूर्व अध्यक्ष संजय जैन (नायक), प्रणीत जैन, विजय जैन, महावीर जैन शामिल हुए। साथ ही मातृशक्ति का प्रतिनिधित्व करते हुए महिला मंडल से संध्या जैन, शालिनी जैन, ममता जैन, मोतीरानी जैन, आभा जैन के साथ बहुत बड़ी संख्या में शिविरार्थी बच्चे, महिलाएं और श्रद्धालु उपस्थित थे। ट्रस्ट की ओर से सभी के लिए सात्विक स्वल्पाहार की व्यवस्था के साथ कार्यक्रम का सानंद समापन हुआ।

 

Post navigation

Previous संरक्षित खेती से आर्थिक रूप से सशक्त बने जशपुर के किसान अनारथ साय
Next मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

Related Stories

‘सेवा संकल्प अभियान’ : ​कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

‘सेवा संकल्प अभियान’ : ​कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार

September 26, 2026
सुपोषित महिलाएं, स्वस्थ बच्चे और सक्षम पीढ़ी से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सुपोषित महिलाएं, स्वस्थ बच्चे और सक्षम पीढ़ी से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़

September 26, 2026
सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

September 26, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • ‘सेवा संकल्प अभियान’ : ​कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार
  • सुपोषित महिलाएं, स्वस्थ बच्चे और सक्षम पीढ़ी से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़
  • सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
  • बस्तर में बारिश थमी, लेकिन नदियां उफान पर; प्रशासन अलर्ट  
  • सेवा संकल्प अभियान : 55 हेक्टेयर में लहलहा रही अरहर की उन्नत किस्में, फूल आने की अवस्था में पहुंची फसल

You may have missed

‘सेवा संकल्प अभियान’ : ​कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

‘सेवा संकल्प अभियान’ : ​कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार

September 26, 2026
सुपोषित महिलाएं, स्वस्थ बच्चे और सक्षम पीढ़ी से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सुपोषित महिलाएं, स्वस्थ बच्चे और सक्षम पीढ़ी से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़

September 26, 2026
सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

September 26, 2026
बस्तर में बारिश थमी, लेकिन नदियां उफान पर; प्रशासन अलर्ट  
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बस्तर में बारिश थमी, लेकिन नदियां उफान पर; प्रशासन अलर्ट  

September 26, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.