Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी को प्रधानमंत्री ने लिखा पत्र – पीएम ने बताया चुनावी जीत की ताकत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी को प्रधानमंत्री ने लिखा पत्र – पीएम ने बताया चुनावी जीत की ताकत

Abhinesh Pandey June 8, 2026

सिविल सोसायटी के संयोजक डा. कुलदीप सोलंकी ने पीएम को बंगाल चुनाव की जीत पर लिखा था पत्र

*चुनावी जीत को बताया विकसित भारत और नारीशक्ति का उदय*

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में संपन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में एनडीए को मिली सफलता पर बधाई देने के लिए डा. कुलदीप सोलंकी के प्रति आभार व्यक्त किया है। छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के संयोजक डा. सोलंकी को भेजे एक पत्र में प्रधानमंत्री ने कहा कि देशवासियों का यह स्नेह और समर्थन राष्ट्र निर्माण के हमारे संकल्प की सबसे बड़ी ताकत है।

प्रधानमंत्री ने पत्र में चुनावी परिणामों पर लिखा कि जहां एनडीए की सरकारें थीं, वहां ‘प्रो-इनकंबेंसी’ और जहां सरकारें नहीं थीं, वहां ‘एंटी-इनकंबेंसी’ का रुख साफ देखा गया। उन्होंने असम में लगातार तीसरी बार मिली जीत और पुडुचेरी में विकास के विजन को मिले समर्थन का जिक्र किया। साथ ही, बंगाल में मिले अभूतपूर्व जनसमर्थन को बंगाल की पावन धरा पर ‘विकास का सूर्योदय’ करार दिया। केरल और तमिलनाडु के संदर्भ में उन्होंने विपक्ष में रहते हुए भी जन-सरोकार के मुद्दों को उठाते रहने की प्रतिबद्धता जताई।

प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से महिलाओं के रिकार्ड मतदान की सराहना करते हुए इसे ‘विकसित भारत’ की दिशा में नारीशक्ति की बढ़ती जागरूकता का प्रतीक बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस जनादेश के साथ मिली जिम्मेदारी को निभाते हुए सरकार गरीबों के कल्याण, युवाओं के सशक्तिकरण, महिलाओं के सम्मान और किसानों की समृद्धि को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाए रखेगी। पत्र के अंत में प्रधानमंत्री ने डा. सोलंकी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की है।

Post navigation

Previous भारत के शीर्ष 5 पर्यावरण योद्धाओं में चयनित हुए अमिताभ दुबे, ‘पर्यावरण रत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित
Next सुकमा के आदिवासी किसान के बेटे बारसे रोशन ने JEE एडवांस में गाड़े झंडे

Related Stories

3365 नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध की गई है कार्यवाही
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

3365 नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध की गई है कार्यवाही

June 8, 2026
सुकमा के आदिवासी किसान के बेटे बारसे रोशन ने JEE एडवांस में गाड़े झंडे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सुकमा के आदिवासी किसान के बेटे बारसे रोशन ने JEE एडवांस में गाड़े झंडे

June 8, 2026
भारत के शीर्ष 5 पर्यावरण योद्धाओं में चयनित हुए अमिताभ दुबे, ‘पर्यावरण रत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भारत के शीर्ष 5 पर्यावरण योद्धाओं में चयनित हुए अमिताभ दुबे, ‘पर्यावरण रत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित

June 8, 2026

Recent Posts

  • 3365 नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध की गई है कार्यवाही
  • सुकमा के आदिवासी किसान के बेटे बारसे रोशन ने JEE एडवांस में गाड़े झंडे
  • छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी को प्रधानमंत्री ने लिखा पत्र – पीएम ने बताया चुनावी जीत की ताकत
  • भारत के शीर्ष 5 पर्यावरण योद्धाओं में चयनित हुए अमिताभ दुबे, ‘पर्यावरण रत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित
  • प्रदेश भर में स्पा और ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार का संगठित नेटवर्क, हर मोहल्ला त्रस्त – वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता मनोज सिंह ठाकुर

You may have missed

3365 नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध की गई है कार्यवाही
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

3365 नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध की गई है कार्यवाही

June 8, 2026
सुकमा के आदिवासी किसान के बेटे बारसे रोशन ने JEE एडवांस में गाड़े झंडे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सुकमा के आदिवासी किसान के बेटे बारसे रोशन ने JEE एडवांस में गाड़े झंडे

June 8, 2026
छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी को प्रधानमंत्री ने लिखा पत्र – पीएम ने बताया चुनावी जीत की ताकत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी को प्रधानमंत्री ने लिखा पत्र – पीएम ने बताया चुनावी जीत की ताकत

June 8, 2026
भारत के शीर्ष 5 पर्यावरण योद्धाओं में चयनित हुए अमिताभ दुबे, ‘पर्यावरण रत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भारत के शीर्ष 5 पर्यावरण योद्धाओं में चयनित हुए अमिताभ दुबे, ‘पर्यावरण रत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित

June 8, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.