Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • दीपक बैज का बयान कांग्रेस की आदिवासी-विरोधी राजनीति को छिपाने का प्रयास : केदार कश्यप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दीपक बैज का बयान कांग्रेस की आदिवासी-विरोधी राजनीति को छिपाने का प्रयास : केदार कश्यप

Abhinesh Pandey June 2, 2026

*PESA और वनाधिकार कानून पर भ्रम फैलाकर आदिवासी समाज को गुमराह करने की कोशिश कर रही है कांग्रेस*

रायपुर। वन मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को आदिवासी हितों पर सवाल उठाने से पहले अपना राजनीतिक इतिहास देखना चाहिए। जिन कानूनों और अधिकारों की आज कांग्रेस बात कर रही है, उनके प्रभावी क्रियान्वयन में सबसे बड़ी बाधा स्वयं कांग्रेस की नीयत और नीतियां रही हैं।

वनमंत्री कश्यप ने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक आदिवासी समाज को केवल वोट बैंक समझकर राजनीति की, लेकिन उन्हें उनके अधिकारों, संसाधनों और विकास से जोड़ने का ईमानदार प्रयास कभी नहीं किया। आज जब छत्तीसगढ़ में ग्राम सभाओं को सशक्त बनाने, वनाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आदिवासी समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, तब कांग्रेस इसे भी राजनीतिक चश्मे से देख रही है।

उन्होंने कहा कि दीपक बैज और कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद PESA और वनाधिकार कानून का लाभ अंतिम व्यक्ति तक क्यों नहीं पहुंच सका। आदिवासी क्षेत्रों में विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और आजीविका के अवसरों का अभाव किसकी देन था, यह देश अच्छी तरह जानता है।

वन मंत्री ने कहा कि कांग्रेस का वास्तविक दर्द आदिवासी अधिकार नहीं, बल्कि आदिवासी क्षेत्रों में उसका लगातार सिकुड़ता जनाधार है। आज वनवासी समाज जागरूक हो रहा है, अपने अधिकारों के प्रति सजग हो रहा है और विकास प्रक्रिया में भागीदार बन रहा है, यही बात कांग्रेस को परेशान कर रही है।

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आदिवासी गौरव, आदिवासी अधिकार और आदिवासी विकास को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार भी इसी भावना के साथ कार्य कर रही है। कांग्रेस के आरोप तथ्यहीन, राजनीतिक रूप से प्रेरित और आदिवासी समाज को भ्रमित करने का असफल प्रयास हैं।

—–//—

Post navigation

Previous बंदूक छोड़ थामा वॉलीबॉल सुकमा के पुनर्वास केंद्र में गूंजा भारत माता की जय का नारा

Related Stories

बंदूक छोड़ थामा वॉलीबॉल सुकमा के पुनर्वास केंद्र में गूंजा भारत माता की जय का नारा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बंदूक छोड़ थामा वॉलीबॉल सुकमा के पुनर्वास केंद्र में गूंजा भारत माता की जय का नारा

June 2, 2026
साय सरकार में बस संचालकों की मनमर्जी या सरकार भी शामिल? सुशील मौर्य
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

साय सरकार में बस संचालकों की मनमर्जी या सरकार भी शामिल? सुशील मौर्य

June 2, 2026
सत्ता और संगठन दोनों ने झोंकी ताकत,फिर भी भाजपा को मिलेगी उप चुनाव में करारी हार-जावेद खान 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सत्ता और संगठन दोनों ने झोंकी ताकत,फिर भी भाजपा को मिलेगी उप चुनाव में करारी हार-जावेद खान 

June 2, 2026

Recent Posts

  • दीपक बैज का बयान कांग्रेस की आदिवासी-विरोधी राजनीति को छिपाने का प्रयास : केदार कश्यप
  • बंदूक छोड़ थामा वॉलीबॉल सुकमा के पुनर्वास केंद्र में गूंजा भारत माता की जय का नारा
  • साय सरकार में बस संचालकों की मनमर्जी या सरकार भी शामिल? सुशील मौर्य
  • सत्ता और संगठन दोनों ने झोंकी ताकत,फिर भी भाजपा को मिलेगी उप चुनाव में करारी हार-जावेद खान 
  • सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे बीजापुर के सुदूर गांव कोण्डापल्ली : चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

You may have missed

दीपक बैज का बयान कांग्रेस की आदिवासी-विरोधी राजनीति को छिपाने का प्रयास : केदार कश्यप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दीपक बैज का बयान कांग्रेस की आदिवासी-विरोधी राजनीति को छिपाने का प्रयास : केदार कश्यप

June 2, 2026
बंदूक छोड़ थामा वॉलीबॉल सुकमा के पुनर्वास केंद्र में गूंजा भारत माता की जय का नारा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बंदूक छोड़ थामा वॉलीबॉल सुकमा के पुनर्वास केंद्र में गूंजा भारत माता की जय का नारा

June 2, 2026
साय सरकार में बस संचालकों की मनमर्जी या सरकार भी शामिल? सुशील मौर्य
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

साय सरकार में बस संचालकों की मनमर्जी या सरकार भी शामिल? सुशील मौर्य

June 2, 2026
सत्ता और संगठन दोनों ने झोंकी ताकत,फिर भी भाजपा को मिलेगी उप चुनाव में करारी हार-जावेद खान 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सत्ता और संगठन दोनों ने झोंकी ताकत,फिर भी भाजपा को मिलेगी उप चुनाव में करारी हार-जावेद खान 

June 2, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.