Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रायपुर नगर निगम जोन 3 और जोन 9 क्षेत्र जोन कार्यालय परिसरों में आरआरआर सेंटर नये स्वरूप में हुए प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर नगर निगम जोन 3 और जोन 9 क्षेत्र जोन कार्यालय परिसरों में आरआरआर सेंटर नये स्वरूप में हुए प्रारंभ

Abhinesh Pandey May 31, 2026

 

*महापौर मीनल चौबे ने जोन 3 अध्यक्ष श्रीमती साधना प्रमोद साहू, जोन, 9 अध्यक्ष गोपेश साहू , एमआईसी सदस्य खेम कुमार सेन, वार्ड पार्षदों सहित लोकार्पण कर किया शुभारम्भ*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

 

*आरआरआर सेंटर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की एक महत्वपूर्ण अवधारणा है, विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 5 जून 2026 को सभी नागरिक अपने घर में उपयोग में ना आने वाली वस्तुओं को आरआरआर सेंटर में पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनने एवं जरूरतमंद लोगो के चेहरों पर मुस्कान लाने जमा करने का कष्ट करें – महापौर मीनल चौबे की विनम्र अपील*

रायपुर – आज से स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025-26 अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन कमांक क्रमांक 3 क्षेत्र के अंतर्गत शंकर नगर पानी टंकी परिसर कार्यालय और नगर निगम जोन 9 क्षेत्र अंतर्गत मोवा स्थित जोन कार्यालय परिसर में आरआरआर सेंटर नये स्वरूप में प्रारंभ हो गया। वहां पहुंचकर नगर निगम के जोन 3 और जोन 9 कार्यालय परिसर में आरआरआर सेंटर का नये स्वरूप में लोकार्पण कर शुभारम्भ नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम जोन 3 जोन अध्यक्ष श्रीमती साधना प्रमोद साहू, जोन 9 जोन अध्यक्ष श्री गोपेश साहू, ,एमआईसी सदस्य श्री खेम कुमार सेन,वार्ड पार्षद श्रीमती पुष्पा रोहित साहू, श्रीमती सावित्री धीवर, सर्वश्री राजेश गुप्ता, महेश कुमार ध्रुव, कैलाश बेहरा, मोहन साहू,जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह, जोन 9 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे, श्री शरद ध्रुव , सम्बंधित अधिकारियों, कर्मचारियों और जोन 3 शंकर नगर कार्यालय में संगीता महिला स्वसहायता समूह और जोन 9 मोवा कार्यालय में श्री शिवाय महिला स्वसहायता समूह की पदाधिकारी महिलाओं, आमजनों की उपस्थिति में करते हुए शानदार सौगात दी ।

इस नये स्वरूप वाले आरआरआर सेंटर में जोन 3 और जोन 9 कार्यालय परिसर में नगर निगम रायपुर द्वारा एक-एक ई बैटरी वाहन उपलब्ध कराया गया है जो नगर निगम जोन क्रमांक 3 और जोन क्रमांक 9 के क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी 7 -7 वार्डों में जाकर वहां से रहवासी नागरिकों के घरों से अनुपयोगी वस्तुएं संग्रह करके लाने का कार्य करेगा, जिन्हें समाज के जरूरतमंद नागरिकों को स्वच्छ भारत मिशन योजना स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025-26 अंतर्गत उपलब्ध कराया जायेगा।

इस नये स्वरूप वाले आरआरआर सेंटर में नगर निगम जोन 3 और जोन 9 कार्यालय परिसर में नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर महिलाओं के कल्याणार्थ सिलाई मशीन की व्यवस्था दी गई है। जिस पर महिलाएं कार्य कर रोजगारयुक्त हो सकेंगी एवं आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगी। यहां नये स्वरूप वाले आरआरआर सेंटर का संचालन धरोहर स्वसहायता समूह की पदाधिकारी महिलाओं के माध्यम से जनहित में योजना अंतर्गत किया जायेगा। साथ ही वहां बर्तन बैंक, झोला बैंक की व्यवस्था रखी गयी है। अलग अलग आलमारियों के खण्डो में पुराने कपड़ों जूते-चप्पलों इलेक्ट्रॉनिक सामानों, पुराने बर्तनों, पुराने प्लास्टिक सामानों अन्य पुरानी अनुपयोगी वस्तुओं को रखने की व्यवस्था दी गई है। जिससे नागरिकों को यहां नगर निगम जोन 3 शंकर नगर पानी टंकी परिसर स्थित जोन कार्यालय और नगर निगम जोन 9 मोवा स्थित जोन 9 कार्यालय परिसर तक पहुंचकर अपने घरों की अनुपयोगी वस्तुओं को देना सहज और सरल हो सके। इससे पर्यावरण संरक्षण सहित जरूरतमंद नागरिकों तक उनके उपयोग की वस्तुएं सहजता से पहुंचायी जा सकेंगी।

इस अवसर पर नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नागरिकों को बताया कि आरआरआर (रिड्यूज, रियूज, रिसायकल) ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की एक महत्वपूर्ण अवधारणा है, जिसका उद्देश्य कचरे को स्रोत पर कम करना, उपयोग योग्य वस्तुओं का पुनः उपयोग बढ़ाना तथा अपशिष्ट का पुनर्चक्रण कर संसाधनों का संरक्षण करना है। इसके माध्यम से लैंडफिल में जाने वाले कचरे में कमी आती है, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है और सर्कुलर इकॉनमी को मजबूती मिलती है। आरआरआर सेंटर इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जहाँ नागरिक अपनी उपयोग योग्य वस्तुएँ दान करते हैं, जिन्हें मरम्मत कर जरूरतमंदों को निःशुल्क या न्यूनतम लागत पर उपलब्ध कराया जाता है। आरआरआर सेंटर में संग्रहित एवं मरम्मत की गई उपयोग योग्य वस्तुओं को जरूरतमंद नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है।

इसके साथ ही जो सामग्री पुनः उपयोग योग्य नहीं होंती, जैसे पुराने व अनुपयोगी कपड़े, उन्हें स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा पुनर्चक्रित कर थैले, झोले आदि उपयोगी उत्पादों में परिवर्तित किया जाता है। इसके अतिरिक्त शेष अपशिष्ट को अधिकृत रिसाइक्लर्स एवं प्रोसेसिंग यूनिट्स तक भेजा जाता है, जिससे वैज्ञानिक निपटान सुनिश्चित होता है और सर्कुलर इकॉनमी को बढ़ावा मिलता है।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रायपुर नगर पालिक निगम की ओर से आगामी विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 5 जून 2026 के अवसर पर सभी नागरिकों से एक बार पुनः विनम्र अपील की है कि कृपया अपने घर में उपयोग में न आने वाली वस्तुओं को आरआरआर सेंटर में जमा करने का कष्ट करें। नागरिकों के इस छोटे से प्रयास से न केवल पर्यावरण संरक्षण में योगदान मिलेगा, बल्कि इन वस्तुओं के माध्यम से जरूरतमंद व्यक्तियों के चेहरे पर मुस्कान भी लाई जा सकेगी.

Post navigation

Previous पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Next पश्चिम विधायक और महापौर मीनल चौबे ने लगभग 67 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में हुए शामिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में हुए शामिल

July 28, 2026
Chhattisgarh’s Daughter Shines on the Global Stage; Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai Congratulates Gyaneshwari Yadav Through Video Call
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh’s Daughter Shines on the Global Stage; Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai Congratulates Gyaneshwari Yadav Through Video Call

July 28, 2026
विकास का कोई विकल्प नहीं: मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकास का कोई विकल्प नहीं: मंत्री टंक राम वर्मा

July 28, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में हुए शामिल
  • Chhattisgarh’s Daughter Shines on the Global Stage; Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai Congratulates Gyaneshwari Yadav Through Video Call
  • विकास का कोई विकल्प नहीं: मंत्री टंक राम वर्मा
  • सहकारिता क्षेत्र को और मजबूत बनाने पर दें जोर- सहकारिता मंत्री केदार कश्यप
  • समर्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के लिए अहम उपक्रम साबित होगा खेल – अरुण साव

You may have missed

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में हुए शामिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में हुए शामिल

July 28, 2026
Chhattisgarh’s Daughter Shines on the Global Stage; Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai Congratulates Gyaneshwari Yadav Through Video Call
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh’s Daughter Shines on the Global Stage; Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai Congratulates Gyaneshwari Yadav Through Video Call

July 28, 2026
विकास का कोई विकल्प नहीं: मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकास का कोई विकल्प नहीं: मंत्री टंक राम वर्मा

July 28, 2026
सहकारिता क्षेत्र को और मजबूत बनाने पर दें जोर- सहकारिता मंत्री केदार कश्यप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सहकारिता क्षेत्र को और मजबूत बनाने पर दें जोर- सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

July 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.