Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के तेजेन्द्र तोड़ेकर ने CGPSC 2021 नियुक्तियों पर उठाए सवाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के तेजेन्द्र तोड़ेकर ने CGPSC 2021 नियुक्तियों पर उठाए सवाल

Abhinesh Pandey May 16, 2026

रायपुर, 16 मई 2026। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) 2021 भर्ती मामले में 11 डिप्टी कलेक्टरों की जॉइनिंग शुरू होने के बाद राजनीतिक विवाद फिर गहरा गया है। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन मंत्री तेजेन्द्र तोड़ेकर ने राज्य सरकार के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि इतने गंभीर विवादों और आरोपों के बाद सरकार को पूरी भर्ती प्रक्रिया ही रद्द करनी चाहिए थी।

तेजेन्द्र तोड़ेकर ने कहा कि CGPSC 2021 भर्ती शुरू से ही विवादों में रही है। भर्ती में नेताओं, अधिकारियों और कर्मचारियों के रिश्तेदारों को लाभ पहुंचाने के आरोप लगे, जिसके बाद मामला अदालत और CBI जांच तक पहुंचा। उन्होंने कहा कि जब पूरी चयन प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हुए हैं, तब केवल कुछ अभ्यर्थियों को अलग कर बाकी लोगों की नियुक्ति देना युवाओं के साथ न्याय नहीं है।

उन्होंने कहा, “इतने बड़े विवाद और आरोपों के बाद सरकार को पूरी नियुक्ति रद्द करनी चाहिए थी। यदि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह साफ थी तो फिर जांच और विवाद क्यों हुए, और यदि गड़बड़ी हुई थी तो फिर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति क्यों दी जा रही है। सरकार का यह फैसला विरोधाभासी दिखाई देता है।”

तेजेन्द्र तोड़ेकर ने कहा कि भाजपा ने विपक्ष में रहते हुए CGPSC भर्ती को बड़ा घोटाला बताया था और युवाओं के हक की लड़ाई लड़ने की बात कही थी, लेकिन सत्ता में आने के बाद अब वही सरकार आधी-अधूरी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार CBI के माध्यम से ऊपरी अदालत में जाए और पूरी भर्ती प्रक्रिया की दोबारा निष्पक्ष जांच कराकर सभी विवादित नियुक्तियों को निरस्त करे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के लाखों प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों का भरोसा भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़ा हुआ है और सरकार को ऐसा फैसला लेना चाहिए जिससे पारदर्शिता और युवाओं का विश्वास कायम रहे।

*मिहिर कुर्मी*

*प्रदेश मीडिया प्रभारी*

*आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़*

*8461830001*

Post navigation

Previous कलिंगा विश्वविद्यालय के MBA कार्यक्रम को नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रिडिटेशन की मान्यता
Next मैट्स विश्वविद्यालय ने मनोरमा इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर…

Related Stories

प्राथमिक शाला सिरीखुर्द के शाला प्रवेश उत्सव में आएंगे ‘गूगल बॉय’ रुद्र गुरु
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्राथमिक शाला सिरीखुर्द के शाला प्रवेश उत्सव में आएंगे ‘गूगल बॉय’ रुद्र गुरु

July 5, 2026
बिहान योजना से मिली नई पहचान: पशु सखी बन आत्मनिर्भर हुईं तैलासो राजवाड़े, हर माह 10 से 15 हजार रुपये की आय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिहान योजना से मिली नई पहचान: पशु सखी बन आत्मनिर्भर हुईं तैलासो राजवाड़े, हर माह 10 से 15 हजार रुपये की आय

July 4, 2026
खण्ड एवम अल्प वर्षा की संभावनाओं के बीच किसानों से सरकार का अपील
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

खण्ड एवम अल्प वर्षा की संभावनाओं के बीच किसानों से सरकार का अपील

July 3, 2026

Recent Posts

  • प्राथमिक शाला सिरीखुर्द के शाला प्रवेश उत्सव में आएंगे ‘गूगल बॉय’ रुद्र गुरु
  • बिहान योजना से मिली नई पहचान: पशु सखी बन आत्मनिर्भर हुईं तैलासो राजवाड़े, हर माह 10 से 15 हजार रुपये की आय
  • खण्ड एवम अल्प वर्षा की संभावनाओं के बीच किसानों से सरकार का अपील
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खरीफ-2026 एवं संभावित अल्प वर्षा की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की

You may have missed

प्राथमिक शाला सिरीखुर्द के शाला प्रवेश उत्सव में आएंगे ‘गूगल बॉय’ रुद्र गुरु
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्राथमिक शाला सिरीखुर्द के शाला प्रवेश उत्सव में आएंगे ‘गूगल बॉय’ रुद्र गुरु

July 5, 2026
बिहान योजना से मिली नई पहचान: पशु सखी बन आत्मनिर्भर हुईं तैलासो राजवाड़े, हर माह 10 से 15 हजार रुपये की आय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिहान योजना से मिली नई पहचान: पशु सखी बन आत्मनिर्भर हुईं तैलासो राजवाड़े, हर माह 10 से 15 हजार रुपये की आय

July 4, 2026
खण्ड एवम अल्प वर्षा की संभावनाओं के बीच किसानों से सरकार का अपील
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

खण्ड एवम अल्प वर्षा की संभावनाओं के बीच किसानों से सरकार का अपील

July 3, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

July 3, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.