Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • पश्चिम बंगाल और असम विस चुनाव के प्रवासी कार्यकर्ताओं को बैठक में सम्मानित किया गया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पश्चिम बंगाल और असम विस चुनाव के प्रवासी कार्यकर्ताओं को बैठक में सम्मानित किया गया

Abhinesh Pandey May 10, 2026

 

*प्रवासी कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल और असम में पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुँचाया : अजय जम्वाल*

 

*’बूथ जीता, चुनाव जीता’ के मंत्र को प्रवासी कार्यकर्ताओं ने धरातल पर उतारा : पवन साय*

 

*रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में रविवार को पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव 2026 में सहभागी रहे ‘प्रवासी कार्यकर्ताओं’ की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दोनों राज्यों के चुनाव अभियानों में प्रवासी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए जमीनी कार्यों, बूथ प्रबंधन और जनसम्पर्क अभियानों की सफलता पर विस्तृत चर्चा हुई।

भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार के चुनावों में विभिन्न राज्यों से आए प्रवासी कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल के दुर्गम क्षेत्रों और असम के चाय बागानों से लेकर मैदानी इलाकों तक में पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुँचाया।

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम के लिए धन्यवाद देते हुए कहा गया कि “बूथ जीता, चुनाव जीता” के मंत्र को प्रवासी कार्यकर्ताओं ने धरातल पर उतारा। विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान की।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने चुनाव के दौरान आए जमीनी अनुभवों और मतदाताओं के फीडबैक को साझा किया, जिसे भविष्य के संगठनात्मक कार्यों के लिए संकलित किया जाएगा। प्रवासी कार्यकर्ताओं का यह अनुभव केवल चुनाव तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका उपयोग आने वाले समय में संगठन के विस्तार और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने में किया जाएगा।

​बैठक के अंत में चुनाव के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रवासी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय, यशवंत जैन, कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल, ओपी चौधरी, टंकराम वर्मा, गजेन्द्र यादव, सांसद विजय बघेल सहित प्रदेश पदाधिकारी व विभिन्न मोर्चा के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

——————

Post navigation

Previous प्रशासन नाकाम ,पानी के लिए आम जनता परेशान , आम आदमी पार्टी का निगम ऑफिस के सामने प्रदर्शन कल
Next मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से मेधावी विद्यार्थियों ने लिया आईपीएल मैच का रोमांच

Related Stories

नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भाजपा की कार्ययोजना बैठक सम्पन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भाजपा की कार्ययोजना बैठक सम्पन्न

November 3, 2026
नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

November 3, 2026
उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल पर महाविद्यालयों में 90 दिन का अंग्रेजी सम्प्रेषण प्रशिक्षण शुरू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल पर महाविद्यालयों में 90 दिन का अंग्रेजी सम्प्रेषण प्रशिक्षण शुरू

November 3, 2026

R. O. NO. 14159/ 141

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भाजपा की कार्ययोजना बैठक सम्पन्न
  • नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी
  • उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल पर महाविद्यालयों में 90 दिन का अंग्रेजी सम्प्रेषण प्रशिक्षण शुरू
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती

You may have missed

नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भाजपा की कार्ययोजना बैठक सम्पन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भाजपा की कार्ययोजना बैठक सम्पन्न

November 3, 2026
नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

November 3, 2026
उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल पर महाविद्यालयों में 90 दिन का अंग्रेजी सम्प्रेषण प्रशिक्षण शुरू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल पर महाविद्यालयों में 90 दिन का अंग्रेजी सम्प्रेषण प्रशिक्षण शुरू

November 3, 2026
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

November 3, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.