Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • लिवर हेल्थ के लिए “प्रिवेंटिव हेपेटोलॉजी” पर एक महत्वपूर्ण सम्मेलन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लिवर हेल्थ के लिए “प्रिवेंटिव हेपेटोलॉजी” पर एक महत्वपूर्ण सम्मेलन…

Abhinesh Pandey May 8, 2026

रायपुर।

इंडियन सोसाइटी ऑफ गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी (ISG) छत्तीसगढ़ चैप्टर, एसोसिएशन ऑफ फिजीशियन्स ऑफ इंडिया (API) के साथ मिलकर 10 मई 2026 को रायपुर में “प्रिवेंटिव हेपेटोलॉजी” पर एक महत्वपूर्ण सम्मेलन आयोजित कर रहा है। इसका उद्देश्य राज्य के डॉक्टरों को लिवर सिरोसिस को रोकने के आसान और प्रभावी तरीकों की जानकारी देना है।

इस सम्मेलन में देश के जाने-माने विशेषज्ञ शामिल होंगे, जो बीमारी की समय पर पहचान, सही जीवनशैली और बेहतर इलाज के तरीकों पर मार्गदर्शन देंगे। इसमें डॉक्टरों को जांच, जोखिम को पहचानने और सामाजिक स्तर पर जागरूकता बढ़ाने के बारे में जानकारी मिलेगी।

इस मौके पर “छत्तीसगढ़ लिवर शील्ड कंसोर्टियम” की भी शुरुआत की जाएगी। यह एक ऐसा मंच होगा, जो पूरे राज्य में लिवर से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूकता, प्रशिक्षण और सहयोग को बढ़ावा देगा।

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर से आयोजन अध्यक्ष डॉ. देविंदर सिंह विरदी ने कहा, “लिवर सिरोसिस समय पर जागरूकता और उचित कदमों से रोका जा सकता है। यह सम्मेलन और छत्तीसगढ़ लिवर शील्ड कंसोर्टियम हमारे राज्य कि लिवर के स्वास्थ्य की सुरक्षा की दिशा में एक सशक्त पहल है।”

सीनियर गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर से आयोजन सचिव डॉ. ललित निहाल ने कहा, देश भर के प्रख्यात लिवर विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर हम फैटी लिवर शराब से जुड़े लिवर की बीमारियाँ वायरल हेपेटाइटिस और उसके रोकथाम के लिए संगठन (छत्तीसगढ़ लिवर शील्ड) बनाने जा रहे है, हम सब मिल कर एक ऐसे संगठन का निर्माण कर रहे है जिसकी सेवा राज्य के हर जिले तक पहुच सके।”

अविनाश ग्रुप रायपुर के निर्देशक श्री अरुण सिंघानिया का लिवर ट्रांसप्लांट 2 वर्ष पूर्व एक ब्रेन डेड डोनर के लिवर से हुआ था, जिससे उन्हें नया जीवन मिला। उन्होंने बताया कि उन्हें फैटी लिवर की बीमारी थी, जबकि उन्होंने जीवन भर शराब की एक बूंद भी नहीं पी, फिर भी उनका लिवर फेल हो गया। लिवर ट्रांसप्लांट के बाद वे आज पूर्ण रूप से स्वस्थ और सक्रिय जीवन जी रहे हैं तथा सफलतापूर्वक कई बार विदेश यात्रा भी कर चुके हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ लिवर शील्ड कार्यक्रम के सामुदायिक संरक्षक बनने की सहमति दी है तथा इंडियन सोसाइटी ऑफ गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी छत्तीसगढ़ चैप्टर को समाज में लिवर रोगों एवं अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु उदार सहयोग प्रदान किया है।

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर निवासी श्री विनोद कुमार कश्यप का लिवर ट्रांसप्लांट रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में हुआ। उन्हें उनके भाई श्री गौतम कुमार कश्यप द्वारा दान किए गए लिवर के एक हिस्से से नया जीवन मिला। उनके इस निःस्वार्थ और प्रेरणादायक कार्य के लिए हम इस सम्मेलन में उनका सम्मान करेंगे।

Post navigation

Previous बस्तर की नई वैश्विक पहचान : जंगलों में फेंके जाने वाले छिंद के बीजों से तैयार हुई अनोखी हर्बल कॉफी

Related Stories

बस्तर की नई वैश्विक पहचान : जंगलों में फेंके जाने वाले छिंद के बीजों से तैयार हुई अनोखी हर्बल कॉफी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बस्तर की नई वैश्विक पहचान : जंगलों में फेंके जाने वाले छिंद के बीजों से तैयार हुई अनोखी हर्बल कॉफी

May 8, 2026
पहाड़ी कोरवा बसाहटों में अब नहीं रहेगा पानी का संकट-सुदूर अंचलों में खोदे जाएंगे बोरवेल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पहाड़ी कोरवा बसाहटों में अब नहीं रहेगा पानी का संकट-सुदूर अंचलों में खोदे जाएंगे बोरवेल

May 8, 2026
उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा से मिले कुलपति प्रो. दयाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा से मिले कुलपति प्रो. दयाल

May 8, 2026

Recent Posts

  • लिवर हेल्थ के लिए “प्रिवेंटिव हेपेटोलॉजी” पर एक महत्वपूर्ण सम्मेलन…
  • बस्तर की नई वैश्विक पहचान : जंगलों में फेंके जाने वाले छिंद के बीजों से तैयार हुई अनोखी हर्बल कॉफी
  • पहाड़ी कोरवा बसाहटों में अब नहीं रहेगा पानी का संकट-सुदूर अंचलों में खोदे जाएंगे बोरवेल
  • उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा से मिले कुलपति प्रो. दयाल
  • VHP के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार बोले – जनसंख्या असंतुलन देश के लिए गंभीर चिंता, समान नागरिक संहिता और जनगणना पर विशेष जोर…

You may have missed

लिवर हेल्थ के लिए “प्रिवेंटिव हेपेटोलॉजी” पर एक महत्वपूर्ण सम्मेलन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लिवर हेल्थ के लिए “प्रिवेंटिव हेपेटोलॉजी” पर एक महत्वपूर्ण सम्मेलन…

May 8, 2026
बस्तर की नई वैश्विक पहचान : जंगलों में फेंके जाने वाले छिंद के बीजों से तैयार हुई अनोखी हर्बल कॉफी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बस्तर की नई वैश्विक पहचान : जंगलों में फेंके जाने वाले छिंद के बीजों से तैयार हुई अनोखी हर्बल कॉफी

May 8, 2026
पहाड़ी कोरवा बसाहटों में अब नहीं रहेगा पानी का संकट-सुदूर अंचलों में खोदे जाएंगे बोरवेल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पहाड़ी कोरवा बसाहटों में अब नहीं रहेगा पानी का संकट-सुदूर अंचलों में खोदे जाएंगे बोरवेल

May 8, 2026
उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा से मिले कुलपति प्रो. दयाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा से मिले कुलपति प्रो. दयाल

May 8, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.