Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Abhinesh Pandey May 4, 2026

 

*जनता ने तुष्टीकरण, भय और भ्रष्टाचार की राजनीति को पूरी तरह नकार दिया है – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

 

रायपुर 4 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे भारतीय लोकतंत्र के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण बताया है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश जागरूक, राष्ट्रनिष्ठ और विकासोन्मुख जनता की परिपक्व सोच का परिणाम है, जिसने सुशासन, स्थिरता और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को असम और पुडुचेरी में पुनः जनादेश प्राप्त होना तथा पश्चिम बंगाल में पार्टी की ऐतिहासिक सफलता, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित सुशासन और ‘विकसित भारत’ के संकल्प पर जनता के अटूट विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने इसे तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और भय की राजनीति पर विकास और राष्ट्रवाद की निर्णायक विजय बताया।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल की सफलता को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह विजय वहां के समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, त्याग और संकल्प का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह जीत भारतीय लोकतंत्र, जनविश्वास और राष्ट्र की एकता की जीत है। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन देश को ‘विकसित भारत’ की दिशा में और मजबूत करेगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस सफलता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीतिक नेतृत्व क्षमता तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के संगठनात्मक कौशल की सराहना की। उन्होंने कहा कि देशभर के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ छत्तीसगढ़ से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बंगाल और असम में योगदान दिया, जिनके परिश्रम से यह उपलब्धि संभव हुई।

उन्होंने कहा कि यह परिणाम विपक्षी दलों के लिए आत्ममंथन का अवसर है। देश की जनता अब झूठ, दुष्प्रचार और भय की राजनीति को अस्वीकार कर चुकी है और विकास, पारदर्शिता एवं सुशासन को ही अपना समर्थन दे रही है। मुख्यमंत्री ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग, सुरक्षा बलों और प्रशासनिक अधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस ऐतिहासिक विजय के लिए सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि यह जनादेश देश को विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

Post navigation

Previous रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी

Related Stories

रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी

May 4, 2026
निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई

May 4, 2026
राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल

May 4, 2026

Recent Posts

  • विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल
  • गदही तालाब रायपुरा बना जनसहभागिता का प्रतीक – सफाई अभियान के 11 सप्ताह पूर्ण

You may have missed

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 4, 2026
रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी

May 4, 2026
निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई

May 4, 2026
राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल

May 4, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.