Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

Abhinesh Pandey April 30, 2026

 

रायपुर। ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित “पानी बचाओ जन-जागरूकता अभियान” का भव्य आयोजन वृंदावन हॉल, सिविल लाइन, रायपुर में अभूतपूर्व जनसमर्थन, विशाल जनसमूह और उत्साहपूर्ण वातावरण के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री सुनील सोनी जी, विधायक रायपुर दक्षिण, माननीय श्री पुरंदर मिश्रा जी, विधायक रायपुर उत्तर तथा प्रख्यात उद्यमी एवं ग्रीन आर्मी के संरक्षक श्री राजेश अग्रवाल जी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

दोनों विधायकों ने अपने उद्बोधन में कहा कि जल संरक्षण आज समय की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता बन चुका है। प्रत्येक नागरिक को पानी बचाने का संकल्प लेना होगा, क्योंकि जनभागीदारी से ही जल संकट का स्थायी समाधान संभव है। अतिथियों ने ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ के इस जन-जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों को जल संरक्षण की सामूहिक शपथ दिलाई तथा इस दिशा में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

प्रसिद्ध उद्यमी श्री राजेश अग्रवाल जी ने “हर बूंद की रक्षा” का संदेश देते हुए जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। ग्रीन आर्मी के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अमिताभ दुबे जी ने अपने प्रेरणादायक स्लोगन के माध्यम से कहा— “पानी की एक-एक बूंद को बचाना है, हम सबने मिलकर यह ठाना है।”

प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री शशिकांत यदु जी ने स्लाइड प्रस्तुति के माध्यम से बढ़ते जल संकट, भविष्य की चुनौतियों एवं उसके प्रभावी समाधान पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। रायपुर जिला अध्यक्ष श्री गुरदीप टुटेजा जी ने अपने संबोधन में सामाजिक सहभागिता को अनिवार्य बताते हुए जल संरक्षण के लिए सभी से आगे आने की अपील की।

विनीत शर्मा जी ने जल के धार्मिक महत्व को रेखांकित करते हुए इसे संरक्षण करना पुण्य कार्य बताया। ग्रीन आर्मी की प्रशिक्षक स्वेता चौरे ने “थिंक ग्लोबल, एक्ट लोकल” विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि हमें अपने घर, कार्यालय और आसपास के क्षेत्रों में छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से जल संरक्षण को अपनाना चाहिए।

कार्यक्रम का प्रभावी एवं ऊर्जावान संचालन मिस्टर टारगेट द्वारा किया गया। विभिन्न स्कूल एवं कॉलेजों के छात्र-छात्राएं अपने प्राचार्यों एवं शिक्षकों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से दिशा कॉलेज, पैलोटी कॉलेज, मैक कॉलेज, दानी गर्ल्स स्कूल, न्यूटेक पब्लिक स्कूल, गुरुकुल महिला कॉलेज तथा गायत्री परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने जल संरक्षण से संबंधित प्रश्नोत्तर सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया और सटीक उत्तर देकर अपनी जागरूकता एवं समझ का उत्कृष्ट परिचय दिया, जिसकी अतिथियों ने मुक्त कंठ से सराहना की।

कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों एवं पर्यावरण प्रेमियों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। सभी ने एक स्वर में “जल बचाओ – भविष्य बचाओ” का संकल्प लेते हुए इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का दृढ़ निश्चय किया।

 

शशिकांत यदु

प्रदेश मीडिया प्रभारी

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी कर विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
Next हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

Related Stories

बीजेपी ने प्रकोष्ठ संकुल के पदाधिकारियों की घोषणा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बीजेपी ने प्रकोष्ठ संकुल के पदाधिकारियों की घोषणा की

September 2, 2026
केवल तन तपाने से नहीं, भेद-विज्ञान और सम्यक श्रद्धा से होती है आत्म-कल्याण की प्राप्ति: मुनि श्री आगम सागर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

केवल तन तपाने से नहीं, भेद-विज्ञान और सम्यक श्रद्धा से होती है आत्म-कल्याण की प्राप्ति: मुनि श्री आगम सागर

September 2, 2026
राज्यपाल श्री डेका ने उपराष्ट्रपति श्री राधाकृष्णन का किया आत्मीय स्वागत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल श्री डेका ने उपराष्ट्रपति श्री राधाकृष्णन का किया आत्मीय स्वागत

September 2, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • बीजेपी ने प्रकोष्ठ संकुल के पदाधिकारियों की घोषणा की
  • केवल तन तपाने से नहीं, भेद-विज्ञान और सम्यक श्रद्धा से होती है आत्म-कल्याण की प्राप्ति: मुनि श्री आगम सागर
  • राज्यपाल श्री डेका ने उपराष्ट्रपति श्री राधाकृष्णन का किया आत्मीय स्वागत
  • नक्सलवाद और भय से मुक्त होकर प्रगति व संभावनाओं की नई राह पर छत्तीसगढ़: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन
  • उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन का रायपुर आगमन, भाजपा नेताओं ने किया आत्मीय स्वागत

You may have missed

बीजेपी ने प्रकोष्ठ संकुल के पदाधिकारियों की घोषणा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बीजेपी ने प्रकोष्ठ संकुल के पदाधिकारियों की घोषणा की

September 2, 2026
केवल तन तपाने से नहीं, भेद-विज्ञान और सम्यक श्रद्धा से होती है आत्म-कल्याण की प्राप्ति: मुनि श्री आगम सागर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

केवल तन तपाने से नहीं, भेद-विज्ञान और सम्यक श्रद्धा से होती है आत्म-कल्याण की प्राप्ति: मुनि श्री आगम सागर

September 2, 2026
राज्यपाल श्री डेका ने उपराष्ट्रपति श्री राधाकृष्णन का किया आत्मीय स्वागत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल श्री डेका ने उपराष्ट्रपति श्री राधाकृष्णन का किया आत्मीय स्वागत

September 2, 2026
नक्सलवाद और भय से मुक्त होकर प्रगति व संभावनाओं की नई राह पर छत्तीसगढ़: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नक्सलवाद और भय से मुक्त होकर प्रगति व संभावनाओं की नई राह पर छत्तीसगढ़: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन

September 2, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.