*स्वीकृत 45 लाख की राशि से सिर्फ़ कमांड एरिया बढ़ा कर रायपुरा-चंगोरा का कनेक्शन अलग करें – महापौर का अधिकारियों को सख़्त निर्देश.*
*अधिकारियों की लापरवाही के कारण जल संकट*
*चंगोराभाठा में जितना टैंकर लगे तत्काल उपलब्ध कराये एवम। उपयुक्त स्थानों पर टंकी बिठाये*।
*जरुरत पड़ने पर तकनीकी परीक्षण कर चंगोरा भाठा में एक पानी टंकी के निर्माण की मांग शासन से करेंगे*
*महापौर मीनल के द्वारा लगातार दो दिनों तक चंगोरा भाठा के जल समस्या पर मंथन और दौरा*
*पूर्व में स्वीकृत 90 लाख की राशि से बिना प्लानिंग के कार्य हुए .अधिकारियों की लापरवाही इसलिए जलसंकट.*
*महापौर ने चंगोराभाठा और रायपुरा के कमांड एरिया को अलग करने का स्पष्ट निर्देश देने के बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर गहन नाराजगी व्यक्त की, नगर निगम जोन 8 में जलसंकट समाधान पर पार्षदों और अधिकारियो की बैठक ली*
रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने गर्मी के मौसम में पेयजल का अपव्यय कड़ाई के साथ रोकने और। आवासीय सोसायटियों को दिए जाने वाले बल्क कनेक्शन से पूर्व जल की उपलब्धता का निरीक्षण करने के निर्देश दिये है.महापौर ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि नये कनेक्शन देने के पूर्व यह देख ले कि पुराने पाइप कनेक्शन धारी का जलप्रदाय प्रभावित तो नहीं हो रहा है .महापौर ने गर्मी के मौसम में पेयजल समस्या निदान के लिए नई पाईप लाईन बिछाने से पूर्व जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा है.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम जोन 8 कार्यालय पहुंचकर वहाँ नगर निगम लोक कर्म विभाग अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल, नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष एवं शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 21 की श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद श्री संदीप साहू, पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद श्री भगतराम हरबंश, माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के पार्षद श्री महेन्द्र औसर, संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 के पार्षद श्री अर्जुन यादव सहित अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा, श्री अंशुल शर्मा जूनियर, सहायक अभियंता श्री अनुराग पाटकर, उपअभियंता श्री अबरार खान, श्री लोचन प्रसाद चौहान की उपस्थिति में ली और सभी वार्डो में गर्मी में नागरिकों को की जा रही पेयजल आपूर्ति की जानकारी लेकर उसकी गहन समीक्षा करते हुए सभी नागरिकों को गर्मी में पेयजल उपलब्ध करवाने का कार्य पहली प्राथमिकता से सतत मॉनिटरिंग करके किये जाने के निर्देश दिए.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि नगरवासियों को पेयजल की सुगमता से उपलब्धता नगर निगम के मूल प्राथमिक दायित्व में आता है. यह कार्य सभी अधिकारी और कर्मचारीगण वार्ड पार्षदों से समन्वय रखकर लगातार गर्मी में सुनिश्चित करें.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने चंगोराभाठा और रायपुरा की रहवासी जनता की पेयजल समस्या दूर करने चंगोराभाठा पानी टंकी के कमंड एरिया और रायपुरा पानी टंकी के कमांड एरिया को पृथक करने के पूर्व में कई बार दिए गए निर्देशो के बावजूद कोई कार्रवाई चंगोराभाठा और रायपुरा की रहवासी जनता की गर्मी में पेयजल समस्या का समाधान करने की किये जाने पर सम्बंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और उनकी सुस्त कार्यप्रणाली को लेकर अपनी गहन नाराजगी व्यक्त की. महापौर ने जल समस्या से सम्बंधित सभी जनशिकायतों को प्राथमिकता से गर्मी में त्वरित समाधान करना सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिये हैँ, अन्यथा की स्थिति में जवाबदेही तय कर सम्बंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करवाने की कड़ी चेतावनी दी है
*रायपुरा एवं चंगोराभाठा पानी टंकी के जलप्रदाय क्षेत्र को अलग करने हेतु डीआई पाइप लाइन बिछाने का कार्य*
उक्त कार्य का टेंडर दिनांक = 23 अप्रेल 2026 और टेंडर खुलने का दिनांक = 25 मई 2026 निर्धारित है. वर्तमान में चंगोराभाठा पानी टंकी, जिसकी मानक क्षमता 32 लाख लीटर की है, से जोन क्रमांक 5 अंतर्गत भक्तमाता कर्मा वार्ड 67, डॉक्टर खूबचंद बघेल वार्ड 68 एवं माधव राव सप्रे वार्ड 69 में जल आपूर्ति की जाती है। चंगोराभाठा में भाठागांव पानी टंकी से भी आता है.
जल समस्या के शीघ्र निराकरण हेतु महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा रायपुरा पानी टंकी से जलवाहिनी विस्तार कर चंगोराभाठा पानी टंकी एवं रायपुरा पानी टंकी के जलप्रदाय क्षेत्र को अलग – अलग करने के निर्देश दिए गए हैँ .
पूर्व में स्वीकृत पाइप लाइन (राशि 90 लाख ) में बची हुई राशि से एवं वर्तमान में स्वीकृत पाइप लाइन विस्तार हेतु स्वीकृत राशि रु 46 लाख( समस्त टैक्स सहित ) को केवल रायपुरा पानी टंकी से पाइप लाइन विस्तार किया जाकर चंगोराभाठा एवं रायपुरा पानी टंकी के जलप्रदाय कमांड क्षेत्र को अलग – अलग करने के निदेश महापौर द्वारा दिए गए हैँ .
