Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • तीन महीने का चावल अटका, जनता त्रस्त : AAP ने उठाए सवाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

तीन महीने का चावल अटका, जनता त्रस्त : AAP ने उठाए सवाल

Abhinesh Pandey April 18, 2026

 

रायपुर, 18 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रदेश के लगभग 73 लाख राशन हितग्राहियों को तीन माह का चावल एकमुश्त बांटने के फैसले को लेकर राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला है। प्रदेश अध्यक्ष (कर्मचारी विंग) विजय कुमार झा, प्रदेश प्रवक्ता जयदीप खनूजा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी और प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी मिथलेश साहू द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस निर्णय को पूरी तरह अव्यवस्थित और जनविरोधी बताते हुए कहा कि सरकार का तथाकथित “चावल उत्सव” अब जमीनी स्तर पर “अव्यवस्था उत्सव” में बदल चुका है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

पार्टी पदाधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बिना पर्याप्त तैयारी के तीन माह का चावल एक साथ वितरण करने का निर्णय जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राशन दुकानों में न तो पर्याप्त स्टॉक है और न ही ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था सही है, जिससे हितग्राहियों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

जमीनी स्तर पर ये समस्याएं आईं सामने:

राशन दुकानों में तीन माह के हिसाब से चावल उपलब्ध नहीं

ट्रांसपोर्ट गाड़ियों की भारी कमी, सप्लाई बाधित

अप्रैल माह का भंडारण अधूरा, मई-जून का स्टॉक नहीं पहुंचा

हितग्राहियों को कई बार खाली हाथ लौटना पड़ रहा

एकमुश्त चावल ले जाने में 100–150 रुपये तक अतिरिक्त खर्च

छोटे घरों में चावल के सुरक्षित भंडारण की समस्या

दुकानदार और हितग्राही दोनों परेशान

पार्टी नेताओं ने कहा कि सरकार ने राशन दुकानदारों पर भी बिना संसाधन के अतिरिक्त जिम्मेदारी डाल दी है, जिससे उन्हें रोजाना लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गरीब हितग्राही आर्थिक और व्यावहारिक दोनों परेशानियों से जूझ रहे हैं।

सरकार की लापरवाही पर सवाल:

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि ट्रांसपोर्ट कंपनियों के साथ पुराने अनुबंध के तहत केवल एक माह की सप्लाई की व्यवस्था है, जबकि सरकार ने तीन माह का वितरण लागू कर दिया। इस समन्वय की कमी के कारण पूरी व्यवस्था चरमरा गई है।

पार्टी की प्रमुख मांगें:

तत्काल राशन वितरण व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए

पर्याप्त ट्रांसपोर्ट गाड़ियों की व्यवस्था की जाए

तीन माह के बजाय मासिक वितरण पर पुनर्विचार हो

हितग्राहियों को अतिरिक्त खर्च का मुआवजा मिले

राशन दुकानदारों को संसाधन और सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।

आंदोलन की चेतावनी:

पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा।

पार्टी नेताओं ने कहा, “जनता को राहत देने के बजाय सरकार ने नई मुसीबत खड़ी कर दी है। यह फैसला गरीबों के हित में नहीं, बल्कि उनके खिलाफ साबित हो रहा है।”

Post navigation

Previous आवारा श्वान के नियंत्रण के लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों में स्थापित होगा ऐनीमल बर्थ कन्ट्रोल सेन्टर : मंत्री रामविचार नेताम
Next Cm साय बोले – मातृशक्ति से महापाप किया, सारी बाधाएं हटाकर 33% आरक्षण दिलाकर रहेंगे

Related Stories

कृष्ण जन्मोत्सव पर यादव ठेठवार समाज की भव्य शोभायात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

कृष्ण जन्मोत्सव पर यादव ठेठवार समाज की भव्य शोभायात्रा

September 6, 2026
कुशालपुर एवं पुरानी बस्ती क्षेत्र में बेखौफ घूम रहे अपराधी, कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कुशालपुर एवं पुरानी बस्ती क्षेत्र में बेखौफ घूम रहे अपराधी, कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: मनोज सिंह ठाकुर

September 6, 2026
आन रॉयल एनफील्ड, पचपेड़ी नाका में रॉयल एनफील्ड हिमालयन का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आन रॉयल एनफील्ड, पचपेड़ी नाका में रॉयल एनफील्ड हिमालयन का भव्य लॉन्च

September 6, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • कृष्ण जन्मोत्सव पर यादव ठेठवार समाज की भव्य शोभायात्रा
  • कुशालपुर एवं पुरानी बस्ती क्षेत्र में बेखौफ घूम रहे अपराधी, कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: मनोज सिंह ठाकुर
  • आन रॉयल एनफील्ड, पचपेड़ी नाका में रॉयल एनफील्ड हिमालयन का भव्य लॉन्च
  • राज्यपाल रमेन डेका ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में हुए शामिल, कहा—समय का सदुपयोग और परिश्रम ही सफलता की कुंजी
  • दही हांडी हमें एकता, सहयोग और टीम भावना की शक्ति का संदेश देती है : मुख्यमंत्री श्री साय

You may have missed

कृष्ण जन्मोत्सव पर यादव ठेठवार समाज की भव्य शोभायात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

कृष्ण जन्मोत्सव पर यादव ठेठवार समाज की भव्य शोभायात्रा

September 6, 2026
कुशालपुर एवं पुरानी बस्ती क्षेत्र में बेखौफ घूम रहे अपराधी, कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कुशालपुर एवं पुरानी बस्ती क्षेत्र में बेखौफ घूम रहे अपराधी, कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: मनोज सिंह ठाकुर

September 6, 2026
आन रॉयल एनफील्ड, पचपेड़ी नाका में रॉयल एनफील्ड हिमालयन का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आन रॉयल एनफील्ड, पचपेड़ी नाका में रॉयल एनफील्ड हिमालयन का भव्य लॉन्च

September 6, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में हुए शामिल, कहा—समय का सदुपयोग और परिश्रम ही सफलता की कुंजी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में हुए शामिल, कहा—समय का सदुपयोग और परिश्रम ही सफलता की कुंजी

September 6, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.