Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • कृषि छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में कैरियर निर्माण हेतु मिला मार्गदर्शन
  • छत्तीसगढ़

कृषि छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में कैरियर निर्माण हेतु मिला मार्गदर्शन

Abhinesh Pandey March 29, 2022

कैरियर काउंसलिंग एवं व्यक्तित्व विकास पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर, 29 मार्च, 2022

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कैरियर डेव्हलपमेन्ट सेन्टर द्वारा आज यहां कृषि छात्रों के लिए कैरियर काउंसलिंग एवं व्यक्तित्व विकास पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल थे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए डॉ. चंदेल ने कहा कि बढ़ती आबादी तथा शिक्षित युवाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए आज-कल युवाओं के लिए बेहतर रोजगार प्राप्त करना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। ऐसे में छात्रों के लिए कैरियर काउंसलिंग एवं व्यक्तित्व विकास का महत्व बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्नातक पाठ्यक्रमों में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को उनकी रूचि एवं योग्यता के अनुरूप कैरियर का चयन करने में कैरियर काउंसलिंग एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने ऐसी कार्यशालाओं के आयोजन के लिए कैरियर डेव्हलपमेन्ट सेन्टर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। डॉ. चंदेल ने कहा कि जल्द ही कृषि छात्रों को सिविल सेवाएं एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी हेतु कोचिंग एवं आवश्यक सुविधाएं विश्वविद्यालय परिसर में ही उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप शुरू करने के लिए भी आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा।
कैरियर डेव्हलपमेन्ट सेन्टर के अध्यक्ष डॉ. जी.के. श्रीवास्तव ने कहा कि कृषि छात्रों के लिए कैरियर काउंसलिंग, व्यक्तित्व विकास, कौशल विकास, उद्यमिता विकास आदि विषयों पर लगातार ऑफलाईन, ऑनलाईन तथा हाइब्रिड मोड में कार्यशालाओं और सेमिनारों का आयोजन किया जा रहा है। कृषि महाविद्यालय, रायपुर के साथ ही अन्य कृषि महाविद्यालयों द्वारा भी इस प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं। कार्यशाला के संयोजक तथा कृषि महाविद्यालय रायपुर के अधिष्ठाता डॉ. एम.पी. ठाकुर ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। कैरियर डेव्हलपमेन्ट सेन्टर के सदस्य सचिव डॉ. एस.एस. टुटेजा ने कार्यशाला का विषय प्रतिपादन किया।
कार्यशाला में ऐशियन सोसायटी फोर सस्टनेबल एग्रीकल्चर के अध्यक्ष डॉ. एम.एस. रेड्डी अलबामा संयुक्त राज्य अमेरिका ने कृषि छात्रों हेतु संयुक्त राज्य अमेरिका में कैरियर की संभावनाएं विषय पर मार्गदर्शन दिया। डॉ. एन.बी. चेट्टी कुलपति कृषि विश्वविद्यालय धारवाड़ ने भारत एवं विदेशों में कृषि शिक्षा के महत्व पर व्याख्यान दिया। कृषि वैज्ञानिक भर्ती मण्डल के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सी.डी. माई ने विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र में कैरियर की संभावनाओं पर सारगर्भित जानकारी दी। डॉ. पी. चौडप्पा कुलपति भारतीय इंजिनियरिंग साईंस एंड टेक्नोलॉजी विश्वविद्यालय अनंतपुर ने एग्रीटेक स्टार्टअप के संबंध में जानकारी दी। डॉ. एम.पी. सिंह उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाइटर कांकेर ने सिविल सेवाओं में कैरियर संभावनाओं, श्री एल.एन. साहू प्रोबेशनरी ऑफिसर स्टेट बैंक ने बैंकिंग क्षेत्र में कृषि छात्र हेतु कैरियर की संभावनाएं एवं श्री एकानंद देवांगन ने कृषि उद्यमिता के क्षेत्र में रोजगार के अवसर विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ. वी.बी. कुरूवंशी ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post navigation

Previous हर ब्लॉक में 500 सक्रिय सदस्य बनायेगी आप पार्टी – देवलाल नरेठी
Next कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय, पलौद में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

Related Stories

धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए

September 4, 2026
उफनती नदी में चट्टान पर फंसे ग्रामीण का डीडीआरएफ टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उफनती नदी में चट्टान पर फंसे ग्रामीण का डीडीआरएफ टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

September 4, 2026
जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान

September 4, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए
  • उफनती नदी में चट्टान पर फंसे ग्रामीण का डीडीआरएफ टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
  • जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
  • टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग
  • इंडियन ऑयल, वेंचर सेंटर और सीएसआईआर-एनसीएल ने भारत के प्रमुख ऊर्जा एक्सीलेरेटर ‘MC²+ IGNITE’ के पुणे आउटरीच कार्यक्रम की सह-मेजबानी की

You may have missed

धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए

September 4, 2026
उफनती नदी में चट्टान पर फंसे ग्रामीण का डीडीआरएफ टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उफनती नदी में चट्टान पर फंसे ग्रामीण का डीडीआरएफ टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

September 4, 2026
जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान

September 4, 2026
टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

September 4, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.