Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रायपुर के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के पावन ‘चरण कमल’ की स्थापना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

रायपुर के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के पावन ‘चरण कमल’ की स्थापना

Abhinesh Pandey April 12, 2026

रायपुर।

राजधानी के मालवीय रोड स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर (लघु तीर्थ) में आज अपूर्व श्रद्धा और भक्ति का संगम देखने को मिला। वर्तमान संघनायक आचार्य प्रवर श्री 108 समयसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से, समाधि सम्राट और दिगंबर जैन संत परंपरा के देदीप्यमान नक्षत्र परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के पावन दिव्य ‘चरण कमल’ की विधि-विधान पूर्वक स्थापना की गई। आज प्रातः 07:45 बजे,वैशाख कृष्ण दशमी तिथि,निर्वाण संवत २५५२, रविवार, श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान का जन्म, तप कल्याणक के अवसर पर आयोजित इस गरिमामय समारोह का शुभारंभ श्री संजय पंडित जी के सानिध्य में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीजी के अभिषेक और शांतिधारा से हुई। इसके पश्चात आचार्य श्री का विशेष पूजन विधान संपन्न किया गया। भक्तिमय वातावरण के बीच, विशिष्ट मंत्रोच्चार के साथ आचार्य श्री के दिव्य चरण कमलों को मंदिर परिसर में प्रतिष्ठित किया गया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

इस ऐतिहासिक और पुण्यशाली कार्य के मुख्य लाभार्थी भाटापारा निवासी श्री इंद्र कुमार, अनिल कुमार, राजकुमार जी, सतीश जी एवं गिरीश जी जैन परिवार रहे। परिवार द्वारा चरण कमल स्थापना के साथ-साथ उपस्थित जनसमूह के लिए स्वल्पाहार की भी उत्तम व्यवस्था की गई थी।

इस पावन अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज के पुरुष एवं महिला सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे। समाज के श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री के चरणों में वंदना की और उनके द्वारा बताए गए संयम और करुणा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूरा मंदिर परिसर “आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की जय” के नारों से गुंजायमान रहा।

सूचनादाता

प्रणीत जैन

मीडिया प्रभारी

महावीर ज्ञान विद्या संघ

Post navigation

Previous सक्षम महिला आयाम छत्तीसगढ़ प्रांत का वार्षिक कार्यक्रम, महिला सम्मान समारोह…
Next भाजपा स्थापना दिवस पर मौदहापारा में गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत सरकार की विभिन्न योजना के संबंध में लाभार्थियों से घर-घर जाकर किया सम्पर्क

Related Stories

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • औषधि खोज एवं विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उभरती प्रवृत्तियाँ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी…

You may have missed

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026
अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

July 17, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.