अग्रवाल सभा रायपुर द्वारा परिचय सम्मेलन का आयोजन-अविवाहित युवक-युवतियों के लिए एक मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
अग्रवाल सभा रायपुर द्वारा आगामी 04-05 अप्रेल को श्री अग्रसेन धाम, छेरीखेड़ी, रायपुर में तीन प्रमुख आयोजन किए जा रहे हैं
समाज में बच्चों का सम्बंध करना अत्यंत दुष्कर कार्य होता जा रहा है। ‘परिचय होगा तो ही सम्बन्ध होंगे इस सूत्र वाक्य को ध्यान में रखते हुए समाज के अविवाहित युवक-युवतियों के लिए एक मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
परिचय सम्मेलन का उद्घाटन सत्र शनिवार 04 अप्रेल को प्रातः 11 बजे श्री अग्रसेन धाम छेरीखेडी में होगा, जिसमें अतिथि के रूप में राजेश अग्रवाल, मंत्री- छत्तीसगढ शासन, श्री विधायक बिलासपुर, संपत अग्रवाल अग्रवाल पूर्व मंत्री, नवीन अग्रवाल होगें । अमर अग्रवाल पूर्व मंत्री एवं विधायक बसना, जयसिंग अध्यक्ष जिला पंचायत रायपुर
अविवाहित युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन के लिए पूरी तरह से ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन कराया गया, जिसमें छत्तीसगंढ के अलावा 17 अन्य प्रदेशों से भी रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए है। 500 से अधिक रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए है, जिसमें 100 से ज्यादा युवतियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। विदेशों में निवासरत 5 प्रतिभागियों ने भी अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। प्रत्याशियों के साथ आने वाले अभिभावकों की दो दिनों की पूरी आवास व्यवस्था उपलब्ध रहेगी ।
रविवार 5 अप्रेल को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक प्रदेश की सभी अग्रवाल सभा के साथ एक चर्चा ‘अग्र-मंथन’ के मंच से की जायेगी, जिसमें समाज की वर्तमान स्थिति एवं भविष्य की चुनौतियों विषय पर चर्चा की जाएगी । ‘अग्र-मंथन’ का प्रारंभ रविवार 05 अप्रेल को दोपहर 2 बजे होगा, जिसमें अतिथि के रूप में बृजमोहन अग्रवाल सांसद, गौरीशंकर अग्रवाल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं राजीव अग्रवाल अध्यक्ष सी.एस.आई.डी.सी. रहेगें ।
-इसी अवसर पर ‘अग्र-धरोहर का विमोचन भी किया जाएगा। ‘अग्र-धरोहर में अग्र-बंधुओं द्वारा सर्व-समाज की सेवा के लिए बनाए गये स्थाई प्रकल्पों का विवरण प्रकाशित किया जाएगा। जिन सेवा कार्यों का विवरण अब तक संकलित किया जा सका है उनका प्रकाशन किया जाएगा। भविष्य में शेष कार्यों का संकलन कर द्वितीय प्रकाशन भी किया जाएगा ।
इस पूरे कार्यकम को लेकर पूरे समाज में अत्यंत उत्साह है। अग्रवाल सभा रायपुर द्वारा लगभग 15 वर्षों के बाद परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल के साथ में अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों ने 60 से अधिक स्थानों पर दौरा करके अग्र बंधुओं को परिचय सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन कराने हेतु एवम् अग्र-मंथन में आने के लिए आमंत्रित किया है। अग्रवाल सभा रायपुर ने 100 से ज्यादा सदस्यों को 10 विभिन्न समितियों के माध्यम से कार्य सौंपा है।
स्वागत समिति, पंजीयन समिति, भोजन समिति, आवास व्यवस्था समिति, पंडाल व्यवस्था समिति, समन्वय समिति, पत्रिका संपादन समिति, प्रचार प्रसार समिति, इवेंट समिति, विज्ञापन समिति, मंच व्यवस्था समिति का गठन किया गया है। कार्यक्रम की पूर्ण जानकारी के लिए स्थल पर हेल्पडेस्क की स्थापना भी की जा रही है।
युवक-युवतियों एवं अभिभावकों के बीच समन्वय हेतु समाज के वरिष्ठ लोग की समन्वय समिति बनाई गई है, जिसमें सर्वश्री सियाराम जी अग्रवाल, सुरेश गोयल जी, नवल अग्रवाल जी, जगदीश अग्रवाल जी, हनुमान प्रसाद जी, किशन अग्रवाल जी, सीताराम जी अग्रवाल, कैलाश मुरारका जी, सतपाल जैन जी, रमेश अग्रवाल (अंबिकापुर), सुभाष अग्रवाल (वंदना), विनोद अग्रवाल जी, श्याम गोयल जी हैं।
परिचय सम्मेलन के लिए कार्यकम प्रभारी बिसंभर अग्रवाल, सह-प्रभारी डॉ० नीरज अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, पवन अग्रवाल को दायित्व सौंपा गया है एवं अग्र-मंथन कार्यक्रम का दायित्व प्रदीप अग्रवाल, योगी अग्रवाल एवं मनीष अग्रवाल को सौंपा गया है।
यह संपूर्ण जानकारी प्रचार प्रसार प्रभारी योगेश अग्रवाल ने दी ।
