Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर रामराज समिति की भव्य शोभायात्रा में तिलोकचंद बरड़िया एवं bjp प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की गरिमामयी उपस्थिति
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर रामराज समिति की भव्य शोभायात्रा में तिलोकचंद बरड़िया एवं bjp प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की गरिमामयी उपस्थिति

Abhinesh Pandey March 19, 2026

रायपुर।

हिन्दू नव वर्ष के पावन एवं उल्लासमय अवसर पर रामराज परिवार द्वारा दिनांक 18-03-2026 दिन बुधवार को निकाली गई भव्य शोभायात्रा पूरे रायपुर शहर में आस्था और संस्कृति के रंग में रंगी नजर आई। इस भव्य आयोजन में अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स के चेयरमैन एवं डायरेक्टर श्री तिलोकचंद बरड़िया जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, वहीं छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी ने मुख्य अतिथि के पद पर अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान राम की प्रतिमा के अनावरण एवं पूजन के साथ हुआ। इसके पश्चात शोभायात्रा का शुभारंभ सप्रे मैदान से हुआ, जो शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, वह अयोध्या का आभास कराने वाली थी। यात्रा में जीवंत झांकियां, महाराष्ट्र के पुणे से आए कुशल ढोल वादकों की थाप और बनारस के कलाकारों की डमरू की मधुर गूंज ने पूरे मार्ग को भक्तिमय एवं रोमांचित कर दिया। विभिन्न राज्यों से पधारे लोक कलाकारों की टोलियों ने अपनी कला से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे श्रद्धालुओं का जनसैलाब, जय श्रीराम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

जब यह अलौकिक शोभायात्रा सराफा बाजार पहुंची, तो अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स की ओर से अतिथियों का भव्य स्वागत और सम्मान किया गया एवं शोभायात्रा में सम्मिलित श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों के लिए स्वल्पाहार एवं शीतल पेयजल की भी उत्तम व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए श्री तिलोकचंद बरड़िया जी ने कहा, “हिन्दू नव वर्ष केवल एक तिथि नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। रामराज परिवार द्वारा आयोजित यह शोभायात्रा समाज में एकता, उल्लास और आपसी सौहार्द का अद्भुत संचार करती है। मैं इस भव्य आयोजन के लिए रामराज परिवार को बधाई देता हूं और समस्त प्रदेशवासियों को हिन्दू नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

मुख्य अतिथि श्री किरण सिंह देव जी ने कहा, “इस प्रकार की दिव्य एवं भव्य शोभायात्राएं हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजे रखने का सशक्त माध्यम हैं। यह दृश्य हर किसी को भगवान श्रीराम की नगरी का स्मरण करा रहा था। मैं प्रदेश के सभी नागरिकों को हिन्दू नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

इस शुभ अवसर पर भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पुत्री, रामराज समिति के संस्थापक विजय गावली, अध्यक्ष अजय गावली, आयोजन समिति के संरक्षक महेंद्र सिंघानिया, प्रदीप साहू, राहुल राय, रोहित प्रधान, मेहुल परगनिया, अंकित डोंगरे सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित हुए।

Post navigation

Previous ग्रीन आर्मी रायपुरा जोन का ‘गदही तालाब’ बना स्वच्छता का केंद्र — लगातार 4 हफ्तों से चल रहा विशेष अभियान
Next सभी के सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ विधानसभा बजट सत्र:मुख्यमंत्री ने सभी सदस्यों और अधिकारियों को दिया धन्यवाद

Related Stories

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

May 24, 2026

Recent Posts

  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
  • रायपुर प्रेस क्लब में  “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” की तैयारियां तेज, समितियां हुई सक्रिय , बैठकों का दौर शुरू
  • शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ अनिवार्य रूप से निर्धारित समय पर महाविद्यालय में उपस्थित रहें-मंत्री टंक राम वर्मा

You may have missed

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

May 24, 2026
रायपुर प्रेस क्लब में  “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” की तैयारियां तेज, समितियां हुई सक्रिय , बैठकों का दौर शुरू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्रेस क्लब में  “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” की तैयारियां तेज, समितियां हुई सक्रिय , बैठकों का दौर शुरू

May 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.