Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • महापौर मीनल चौबे ने बल्लेबाजी कर रायपुर नगर निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा का किया शुभारम्भ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

महापौर मीनल चौबे ने बल्लेबाजी कर रायपुर नगर निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा का किया शुभारम्भ

Abhinesh Pandey February 24, 2026

 

*उद्धाटन मैच निगम जोन 7 और 10 की टीमों के मध्य खेला गया*

*जोन 10 के लिए नकुल ने लगाया शानदार शतक*

*उद्धाटन मैच जोन 7 की टीम ने जीता*

*25 फरवरी को दो मैच, मेयर कप क्रिकेट का ग्रेंड फिनाले 1 मार्च को होगा*

*प्रत्येक टीम में 2 महिला खिलाड़ी, 2 प्लेसमेंट कर्मचारी खेलेंगे, पहली गेंद महिला खिलाड़ी डालेंगी और वह पहली गेंद महिला खिलाड़ी खेलेंगी*

*नेता प्रतिपक्ष श्री आकाश तिवारी और आयुक्त श्री विश्वदीप ने की बल्लेबाजी*

*जोन 7 के गोपाल 22:गेंदों में 68 रन बनाकर बने मैन ऑफ द मैच*

रायपुर – आज संध्या महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रायपुर नगर निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा का विधिवत शुभारम्भ बल्लेबाजी करते हुए कर दिया. रायपुर नगर निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा नगर निगम के नेताजी सुभाषचन्द्र बोस स्टेडियम में रायपुर नगर निगम खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है. इस अवसर पर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष श्री आकाश तिवारी और आयुक्त श्री विश्वदीप ने भी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया.उद्धाटन के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के अध्यक्ष श्री नंदकिशोर साहू, वित्त विभाग अध्यक्ष श्री महेन्द्र खोडियार, नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग के अध्यक्ष श्री मनोज वर्मा, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, राजस्व विभाग अध्यक्ष श्री अवतार भारती बागल, जल कार्य विभाग अध्यक्ष श्री संतोष सीमा साहू, पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग के अध्यक्ष श्री भोलाराम साहू, लोक कर्म विभाग अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल, जोन 4 अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, जोन 5 जोन अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल, जोन 7 जोन अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, जोन 10 जोन अध्यक्ष श्री सचिन बी. मेघानी,पार्षद सर्वश्री आनंद अग्रवाल, राजेश गुप्ता, प्रमोद कुमार साहू, कैलाश बेहरा, राजेश देवांगन, अजय साहू, कृष्णा सोनकर, वार्ड पार्षद प्रतिनिधिगण , नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, जोन 4 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव, कार्यपालन अभियंता श्री गजाराम कँवर सहित नगर निगम रायपुर के अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण, क्रिकेटप्रेमी आमजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही.

नगर निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा में प्रत्येक टीम में 2 महिला खिलाड़ी और 2 प्लेसमेंट खिलाड़ी खेलेंगे. क्रिकेट खेलने वाले नियमित अधिकारी और कर्मचारी सहित वार्ड पार्षद जनप्रतिनिधि टीम में सम्मिलित होंगे. यह नियमावली मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा के प्रत्येक मैच में लागू रहेगी.

पहला उद्घाटन मैच नगर निगम जोन 7 और जोन 10 की टीमों के मध्य खेला गया. पहले मैच में जोन 10 की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 139 रन बनाये, इसमें जोन 10 के लिए नकुल ने शानदार शतक लगाया. पहला मैच जोन 7 ने जोन 10 की टीम को हराकर जीता.जोन 7 के खिलाडी गोपाल ने 22 गेंदों पर 68 रन बनाये. वे पहले मैच में मैन ऑफ द मैच रहे.

नगर निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा में 25 फरवरी को जोन 3 और जोन 2 और जोन 6 और जोन 9 की टीमों के मध्य दो मैच खेले जायेंगे. यह मैच संध्या 6 बजे और रात्रि 8 बजे से खेले जायेंगे. स्पर्धा में प्रत्येक मैच 10 सीमित ओवरों का होगा.स्पर्धा में 26 और 27 फरवरी को दो – दो कवार्टर फाइनल मैच और 28 फरवरी को दो सेमीफाइनल मैच खेले जायेंगे. स्पर्धा का ग्रेंड फिनाले 1 मार्च को खेला जायेगा. सभी मैच संध्या 6 बजे से खेले जायेंगे.

Post navigation

Previous सुप्रीम कोर्ट द्वारा पहलाजानी टेस्ट ट्यूब सेंटर पर एफआईआर होने बावजूद पीड़ित को अब तक बच्चा क्यों नहीं दिया गया -प्रियंका शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष, आप
Next बजट 2026: पारंपरिक व्यवसायों के संरक्षण की दिशा में सरकार के कदम सराहनीय – तिलोकचंद बरड़िया

Related Stories

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Recent Posts

  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

You may have missed

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.