Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय ने कहा : हम बस्तर को केवल गोलियों के शोर से मुक्त नहीं करना चाहते, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और समृद्धि का ऐसा मॉडल खड़ा करना चाहते हैं जो पूरे देश के लिए उदाहरण बने
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय ने कहा : हम बस्तर को केवल गोलियों के शोर से मुक्त नहीं करना चाहते, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और समृद्धि का ऐसा मॉडल खड़ा करना चाहते हैं जो पूरे देश के लिए उदाहरण बने

Abhinesh Pandey February 15, 2026

*बस्तर में नक्सलवाद का अंत करीब; कांग्रेस का नक्सल प्रेम अब और नहीं चलेगा – भाजपा*

*रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय ने बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में हो रही निर्णायक प्रगति पर संतोष व्यक्त कर कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 31 मार्च, 2026 तक देश को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त करने का घोषित संकल्प अब वास्तविकता बनने की ओर अग्रसर है। श्री पाण्डेय ने स्पष्ट किया कि केंद्र और राज्य की ‘डबल इंजन’ सरकार बस्तर को नक्सली हिंसा के चंगुल से मुक्त कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री पाण्डेय ने कहा कि बस्तर में अब नक्सलवाद अपनी अंतिम साँसें ले रहा है। नक्सलवाद अब बस्तर की केवल कुछ ही ग्राम पंचायतों तक सीमित रह गया है। सुरक्षा बलों के शौर्य और सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण बड़े-बड़े नक्सली नेता या तो मारे गए हैं या उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया है। केंद्रीय समिति के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में कैडर मुख्यधारा में लौट आए हैं। श्री पाण्डेय ने कहा कि नक्सलियों ने बस्तर की ज़मीन में जगह-जगह आईईडी, प्रेशर बम और डेटोनेटर्स का जाल बिछाया था, जिससे निर्दोष ग्रामीणों और जवानों की जान को खतरा बना रहता है। इस चुनौती से निपटने के लिए गृह मंत्री के निर्देशानुसार डीआरडीओ की 18 विशेष टीमें तैनात की गई हैं। ये टीमें आधुनिक उपकरणों के साथ ज़मीन के नीचे छिपे विस्फोटकों को खोजकर नष्ट करेंगी ताकि बस्तर को पूरी तरह ‘भयमुक्त और निरापद’ बनाया जा सके। हाल ही में हुई कुछ दुखद घटनाओं, जिनमें ग्रामीणों और जवानों ने जान गंवाई है, को देखते हुए यह कदम उठाया गया है ताकि बस्तर का कोना-कोना ‘निरापद’ हो सके।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री पाण्डेय ने कांग्रेस को नक्सलियों की हितैषी बताते हुए तीखा हमला बोला और कांग्रेस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा नक्सलियों के प्रति ‘भ्रम’ की स्थिति बनाए रखी और कभी भी उनके खिलाफ सख्त रुख नहीं अपनाया। जब भी नक्सलियों पर कार्रवाई हुई या उन्होंने आत्मसमर्पण किया, कांग्रेस ने इसे ‘छोटा किसान’ या ‘पंचर बनाने वाला’ बताकर सुरक्षा बलों के मनोबल को गिराने की कोशिश की। यहाँ तक कि झीरम घाटी जैसी घटनाओं पर भी कांग्रेस ने केवल राजनीति की और नक्सलियों के खिलाफ कभी कोई निंदा प्रस्ताव तक पारित नहीं किया। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने हमेशा नक्सलियों को संरक्षण दिया है और वे नक्सली हिंसा के ‘राजनीतिक लाभार्थी’ रहे हैं। श्री पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव नक्सलियों को पालने, पोसने और संरक्षित करने का काम किया है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कांग्रेस के जनप्रतिनिधि अक्सर नक्सलियों के सहयोग से ही चुनकर आते रहे हैं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री पाण्डेय ने कहा कि नक्सलवाद की समाप्ति के साथ ही बस्तर में विकास के नए द्वार खुल रहे हैं। बस्तर ओलंपिक और बस्तर पण्डुम जैसे बड़े आयोजनों के माध्यम से जनता और प्रशासन के बीच विश्वास बढ़ रहा है। इन कार्यक्रमों में जनता की स्वस्फूर्त भागीदारी यह दर्शाती है कि लोग अब हिंसा को नकार कर विकास और शांति के साथ जुड़ रहे हैं। डबल इंजन की सरकार बस्तर में सुख, शांति और समृद्धि स्थापित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। स्थानीय जनता अब विकास और शांति के पक्ष में खड़ी है। श्री पाण्डेय ने कहा कि आगामी कुछ महीनों में बस्तर पूरी तरह से नक्सल मुक्त होगा। हम बस्तर को केवल गोलियों के शोर से मुक्त नहीं करना चाहते, बल्कि हम वहाँ शिक्षा, स्वास्थ्य और समृद्धि का ऐसा मॉडल खड़ा करना चाहते हैं जो पूरे देश के लिए उदाहरण बने।

——————-

Post navigation

Previous महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
Next सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी

Related Stories

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Recent Posts

  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

You may have missed

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.