Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • अमिताभ दुबे को प्रदेश की कमान, गुरदीप टुटेजा को रायपुर जिले की जिम्मेदारी : ग्रीन आर्मी 2026 में सेंट्रल कोर कमिटी की सर्वसम्मति से ऐतिहासिक निर्णय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अमिताभ दुबे को प्रदेश की कमान, गुरदीप टुटेजा को रायपुर जिले की जिम्मेदारी : ग्रीन आर्मी 2026 में सेंट्रल कोर कमिटी की सर्वसम्मति से ऐतिहासिक निर्णय

Abhinesh Pandey February 12, 2026

रायपुर।

ग्रीन आर्मी वर्ष 2026 के लिए आयोजित संगठनात्मक बैठक एवं चुनाव प्रक्रिया गरिमामयी वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में 50 से अधिक सदस्यों की उपस्थिति रही। सेंट्रल कोर कमिटी की सर्वसम्मति से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले श्री अमिताभ दुबे जी को प्रदेश अध्यक्ष तथा रायपुर जिले में सक्रिय भूमिका निभाने वाले श्री गुरदीप टुटेजा जी को रायपुर जिला अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया।

बैठक एवं चुनाव प्रक्रिया में सेंट्रल कोर कमिटी के पदाधिकारीगण ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई तथा पूरी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं गरिमामयी ढंग से संपन्न कराया।

श्री अमिताभ दुबे जी ग्रीन आर्मी के सशक्त आधार स्तंभ के रूप में लंबे समय से संगठन को दिशा, गति और मजबूती प्रदान करते रहे हैं। उनके दूरदर्शी नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता एवं पर्यावरण के प्रति अटूट समर्पण ने ग्रीन आर्मी को प्रदेश स्तर पर एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को केवल अभियान तक सीमित न रखकर जन-आंदोलन का स्वरूप दिया है। संस्था के विस्तार, समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने तथा प्रदेशभर में सतत संवाद और सक्रिय प्रयासों के माध्यम से उन्होंने संगठन को नई ऊर्जा एवं स्थायित्व प्रदान किया है। उनका नेतृत्व ग्रीन आर्मी की मजबूती का प्रमुख आधार है।

वहीं श्री गुरदीप टुटेजा जी ने रायपुर जिले में जमीनी स्तर पर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अनेक प्रभावी कार्यक्रम संचालित कर संगठन को सुदृढ़ आधार प्रदान किया है। उनकी सक्रियता, संगठनात्मक दक्षता एवं समर्पित कार्यशैली को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

संगठन को पूर्ण विश्वास है कि दोनों पदाधिकारियों के नेतृत्व में ग्रीन आर्मी वर्ष 2026 में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता एवं जनसहभागिता के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी।

इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

शशिकांत यदु

प्रदेश मीडिया प्रभारी

ग्रीन आर्मी

Post navigation

Previous रायपुर पश्चिम में ‘स्मार्ट अधोसंरचना’ का स्वर्णिम अभ्युदय: विधायक राजेश मूणत ने टाटीबंध में समर्पित किया प्रदेश का सबसे भव्य ‘महतारी सदन
Next कलिंगा विश्वविद्यालय के छात्रों ने ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2026’ में भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

Related Stories

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

April 16, 2026
छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 पर विभिन्न समाजों ने व्यक्त किया समर्थन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 पर विभिन्न समाजों ने व्यक्त किया समर्थन

April 16, 2026
कांग्रेस पार्टी को जनहित की मुद्दों से ही कोई सरोकार नहीं है- नलिनीश ठोकने
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस पार्टी को जनहित की मुद्दों से ही कोई सरोकार नहीं है- नलिनीश ठोकने

April 16, 2026

Recent Posts

  • युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 पर विभिन्न समाजों ने व्यक्त किया समर्थन
  • कांग्रेस पार्टी को जनहित की मुद्दों से ही कोई सरोकार नहीं है- नलिनीश ठोकने
  • छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 का बंगाली समाज ने किया समर्थन
  • कलिंगा विश्वविद्यालय, रायपुर में “आधुनिक शिक्षकों के लिए व्यावहारिक एआई उपकरण” विषय पर 7 दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का सफल समापन

You may have missed

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

April 16, 2026
छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 पर विभिन्न समाजों ने व्यक्त किया समर्थन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 पर विभिन्न समाजों ने व्यक्त किया समर्थन

April 16, 2026
कांग्रेस पार्टी को जनहित की मुद्दों से ही कोई सरोकार नहीं है- नलिनीश ठोकने
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस पार्टी को जनहित की मुद्दों से ही कोई सरोकार नहीं है- नलिनीश ठोकने

April 16, 2026
छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 का बंगाली समाज ने किया समर्थन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 का बंगाली समाज ने किया समर्थन

April 16, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.