Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • आईसीएआई रायपुर की सिकासा इकाई को देश में ‘सर्वश्रेष्ठ शाखा’ का राष्ट्रीय सम्मान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आईसीएआई रायपुर की सिकासा इकाई को देश में ‘सर्वश्रेष्ठ शाखा’ का राष्ट्रीय सम्मान

Abhinesh Pandey February 2, 2026

 

​नोएडा में आयोजित भव्य समारोह में केंद्रीय विधि मंत्री के हाथों मिला “बेस्ट सिकासा ब्रांच अवार्ड”

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

​रायपुर।

द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ( आईसीएआई ) की रायपुर शाखा की सिकासा इकाई ( कमेटी फॉर आईसीएआई स्टूडेंट्स एक्टिविटीज) ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सफलता का परचम लहराया है। नोएडा में आयोजित आईसीएआई के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में रायपुर सिकासा शाखा को पूरे देश में “सर्वश्रेष्ठ शाखा” ( बेस्ट ब्रांच अवार्ड ) के सम्मान से नवाजा गया।

​यह गौरवपूर्ण सम्मान मुख्य अतिथि माननीय अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री (भारत सरकार), आईसीएआई अध्यक्ष सीए चरणजोत सिंह नंदा एवं उपाध्यक्ष सीए प्रसन्ना डी. सर के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।

इस अवसर पर आईसीएआई रायपुर शाखा के अध्यक्ष सीए विकास गोलछा एवं सिकासा रायपुर के चेयरमैन सीए ऋषिकेश यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि यह पुरस्कार शाखा एवं सिकासा प्रबंधन समिति द्वारा सीए विद्यार्थियों के हित, उनके शैक्षणिक विकास, कौशल उन्नयन और व्यक्तित्व निर्माण हेतु वर्ष भर किए गए उत्कृष्ट एवं सतत प्रयासों का परिणाम है।

उन्होंने बताया कि रायपुर शाखा द्वारा विद्यार्थियों के लिए नियमित रूप से उच्च स्तरीय सेमिनार, कार्यशालाएँ, करियर गाइडेंस प्रोग्राम, टेक्निकल सेशन, मोटिवेशनल इवेंट्स एवं विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाती रही हैं, जिससे विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर का एक्सपोजर एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। यही सतत गुणवत्ता और सक्रियता इस राष्ट्रीय सम्मान का आधार बनी।

पुरस्कार समारोह में आईसीएआई रायपुर शाखा प्रबंधन समिति से उपाध्यक्ष सीए रश्मि वर्मा, सचिव सीए रवि जैन, कोषाध्यक्ष सीए संस्कार अग्रवाल तथा महिला समिति की चेयरपर्सन सीए शीतल काला भी उपस्थित रहीं।

सिकासा रायपुर टीम से आर्यन जायसवाल, पारुल अग्रवाल, विनायक राज, तनिष्क बैद, आयुष केशरवानी, विभा वर्मा, पीयूष वर्मा, आर्यन वर्मा, हरजोत सलूजा सहित अन्य प्रतिनिधियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

रायपुर शाखा ने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी समर्पित टीम, सक्रिय पदाधिकारियों, सदस्यों एवं विद्यार्थियों को देते हुए भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

Post navigation

Previous कलिंगा विश्वविद्यालय ने स्थानीय नवाचार और उद्यमिता के लिए डेटा सशक्तिकरण पर बूट कैंप का आयोजन किया
Next हौसलों की उड़ान; सीआरपीएफ जवान से पैरा तीरंदाज बने तोमन कुमार ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रचा इतिहास

Related Stories

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श

September 8, 2026
को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप

September 8, 2026
शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 8, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श
  • को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप
  • शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • विशेष लेख- छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार
  • आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं

You may have missed

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श

September 8, 2026
को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप

September 8, 2026
शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 8, 2026
विशेष लेख- छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार

September 8, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.