_रायपुर के श्रीराम बिजनेस पार्क में जारी राडा ऑटो एक्सपो-26 में हो रही है रिकॉर्डतोड़ बिक्री_
रायपुर। राजधानी रायपुर के श्रीराम बिजनेस पार्क में जारी रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन (राडा) के ऑटो एक्सपो-26 पहुंचकर जल्द से जल्द अपने मनपसंद वाहनों की खरीदारी कर लें क्योंकि कई कंपनियों के ऑफर को अब सिर्फ 2 दिन शेष रह गए हैं। हालांकि, 50 प्रतिशत रोड टैक्स की छूट 5 फरवरी तक मिलेगी लेकिन कई वाहन कंपनियों के शानदार छूट 31 जनवरी को खत्म हो जाएंगे। एक्सपो में टैक्स छूट और कंपनियों के ऑफर के चलते रिकॉर्डतोड़ बिक्री हो रही है। अब तक 18 हजार से अधिक वाहनों की बिक्री हो चुकी है।
*अपने खास अंदाज से लुभाया विधायक श्री अनुज शर्मा ने*
एक्सपो में गुरुवार को मुख्यअतिथि छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) के श्री केदार गुप्ता, धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा और भाजपा के छत्तीसगढ़ मीडिया प्रभारी सीए श्री अमित चिमनानी थे। विधायक श्री शर्मा ने अपने खास अंदाज से एक्सपो में पहुंचे सभी लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। अतिथियों ने राडा के एक्सपो की सराहना करते हुए ग्राहकों से कहा कि रोड टैक्स में छूट छत्तीसगढ़ सरकार ने आम जनता को उनके सपनों का वाहन खरीदने में मदद के लिए दी है। साथ ही वाहन कंपनियां भी छूट दे रही हैं। इसका ग्राहक जरूर लाभ उठाएं।
*हर दिन बन रहा बिक्री का नया रिकॉर्ड*
एक्सपो में हर दिन बिक्री का नया रिकॉर्ड बन रहा है। राडा के अध्यक्ष श्री रविंद्र भसीन, उपाध्यक्ष श्री कैलाश खेमानी, सचिव श्री विवेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री मुकेश सिंघानिया, कैट के नेशनल वाइस चेयरमैन और राडा के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री अमर पारवानी, फाडा के रिसर्च एंड एकेडमी के नेशनल चेयरमैन श्री मनीष राज सिंघानिया, फाडा के पूर्व स्टेट चेयरमैन श्री अनिल अग्रवाल, श्री जयेश पिथालिया, श्री शशांक शाह, फाडा के स्टेट चेयरमैन श्री विवेक गर्ग का कहना है कि ग्राहकों को टैक्स में ज्यादा छूट मिल रही है और बचत भी ज्यादा हो रही है। इस वजह से हर दिन बिक्री का नया रिकॉर्ड बन रहा है।
*ग्राहकों के मनोरंजन के लिए म्यूजिक शो*
एक्सपो में पहुंच रहे ग्राहकों के मनोरंजन के लिए हर दिन डांस और म्यूजिक शो का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को छालीवुड के स्टार से राजनेता बने श्री अनुज शर्मा की मौजूदगी में कलाकारों ने शानदार डांस और म्यूजिक की प्रस्तुति दी। कलाकारों का उत्साह और बढ़ गया था। ग्राहकों ने वाहन देखने और बुकिंग के बाद में डांस और म्यूजिक शो का आनंद लिया।
*एक ही जगह सभी सुविधाएं*
रायपुर ऑटो एक्सपो में छत्तीसगढ़ की जनता को एक ही स्थान पर सभी प्रकार के वाहन मॉडल एवं नवीनतम तकनीक से युक्त नए मॉडलों को देखने, परखने और चुनने का अवसर ही नहीं मिल रहा बल्कि रायपुर ऑटो एक्सपो-2026 में देश के विभिन्न फाइनेंसर एवं बैंक न्यूनतम दरों पर वाहन ऋण उपलब्ध करा रहे हैं। इंश्योरेंस कंपनियां न्यूनतम दरों पर वाहन बीमा की सुविधा प्रदान कर रही हैं। गौरतलब है कि 20 जनवरी से जारी एक्सपो का समापन 5 फरवरी को होगा।
