Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • राडा ऑटो एक्सपो में संडे को उमड़ा जनसैलाब, 11 हजार पहुंचा बिक्री का आंकड़ा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राडा ऑटो एक्सपो में संडे को उमड़ा जनसैलाब, 11 हजार पहुंचा बिक्री का आंकड़ा

Abhinesh Pandey January 25, 2026

 

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

 _पूर्व मंत्री और रायपुर पश्चिम के विधायक श्री राजेश मूणत शामिल हुए एक्सपो में_ 

 _खरीदी के साथ ग्राहकों ने लिया फैशन शो और म्युजिक का आनंद_ 

 _आज शाम स्टंट शो का रोमांच और देशभक्ति के रंग बिखरेंगे एक्सपो में_  

 

रायपुर। श्रीराम बिजनेस पार्क में रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (राडा) के ‘राडा ऑटो एक्सपो-26’ में संडे को भारी भीड़ उमड़ी। कार, बाइक समेत एक्सपो में लगे वाहनों के स्टॉलों में पहुंचकर लोग वाहनों को देखते, टेस्ट ड्राइव करते और पसंद आने पर बुकिंग कराते रहे। शाम के समय एंटरटेनमेंट का तड़का लगा। डांस और म्युजिक शो का ग्राहक रात तक आनंद लेते रहे। संडे को मुख्यअतिथि पूर्व मंत्री और रायपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक श्री राजेश मूणत थे। उन्होंने राडा ऑटो एक्सपो की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन ग्राहकों को एक ही स्थान पर वाहन खरीदी की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने महत्वपूर्ण है। गौरतलब है कि वाहनों की बिक्री का आंकड़ा 6 दिनों में 11 हजार पहुंच गया है।

*रैम्प पर बिखरा फैशन का जलवा, अदाओं से लूटी वाहवाही*

राडा ऑटो एक्सपो स्थल पर संडे को फैशन शो में रैम्प पर प्रतिभागियों ने जलवा बिखेरा। प्रतिभागियों ने अपनी अदाओ से दर्शकों की वाहवाही लूटी। डांस ट्रुप ने भी मोहक प्रस्तुति दी। आयोजन रात तक चलता रहा। प्रतिभागियों ने अपने स्टाइलिश अंदाज से रैंप पर एंट्री की तो सभी की नजरें उन पर टिकी रह गईं। थीम बेस्ड ड्रेस में प्रतिभागी नजर आई।

*जबर्दस्त रिस्पांस मिल रहा है ग्राहकों का*

राडा के पदाधिकारियों ने बताया कि ग्राहकों का जबर्दस्त रिस्पांस मिल रहा है। संडे को भारी भीड़ उमड़ी और रिपब्लिक डे की शाम को राडा एक्सपो स्थल पर खास इवेंट का आयोजन किया गया है जिसमें भारी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। राडा के अध्यक्ष श्री रविंद्र भसीन, उपाध्यक्ष श्री कैलाश खेमानी, सचिव श्री विवेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री मुकेश सिंघानिया, कैट के नेशनल वाइस चेयरमैन और राडा के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री अमर पारवानी, फाडा के रिसर्च एंड एकेडमी के नेशनल चेयरमैन श्री मनीष राज सिंघानिया, फाडा के पूर्व स्टेट चेयरमैन श्री अनिल अग्रवाल, श्री जयेश पिथालिया, श्री शशांक शाह, फाडा के स्टेट चेयरमैन श्री विवेक गर्ग ने बताया कि मंडे रिपब्लिक डे को भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे।

*फैमिली के साथ में पहुंचे लोग*

राडा एक्सपो में संडे को फैमिली के साथ में कस्टमर पहुंचे। वे एक-एक स्टॉल पर पहुंचते रहे। कार, बाइक, स्कूटर के डिटेल लेते रहे। कई कारों के स्टॉलों में तो भीड़ के कारण एक्जीक्यूटिव के फ्री होने का इंतजार करना पड़ा। ग्राहक वाहन देखने के साथ ही उसमें सवार होकर फोटो भी खींचा रहे थे। बड़ी संख्या में वाहनों की बुकिंग भी हुई। कई डीलर्स ने मौके पर ही वैल्यूएशन कराकर वाहनों एक्सचेंज फाइनल किए।

*आज फैशन शो और टीवीएस स्टंट शो*

राडा के ऑटो एक्सपो में 26 जनवरी की शाम को टीवीएस स्टंट शो का आयोजन किया जाएगा। स्टंट शो में पेशेवर स्टंटबाज प्रस्तुति देंगे। इसका आनंद शाम को 5 बजे से लिया जा सकेगा। वहीं फैशन शो का आयोजन होगा जो कि तिरंगा थीम पर रहेगा।

*मौके पर ही एक्सचेंज, फाइनेंस, इंश्योरेंस*

रायपुर ऑटो एक्सपो में छत्तीसगढ़ की जनता को एक ही स्थान पर सभी प्रकार के वाहन मॉडल एवं नवीनतम तकनीक से युक्त नए मॉडलों को देखने, परखने और चुनने का अवसर ही नहीं मिल रहा बल्कि रायपुर ऑटो एक्सपो-2026 में देश के विभिन्न फाइनेंसर एवं बैंक न्यूनतम दरों पर वाहन ऋण उपलब्ध करा रहे हैं, वहीं इंश्योरेंस कंपनियां न्यूनतम दरों पर वाहन बीमा की सुविधा प्रदान कर रही हैं।

*ऑल न्यू किआ सेल्टोस और न्यू पल्सर 125 की भव्य लॉन्चिंग*

मुख्यअतिथि विधायक श्री राजेश मूणत ने एक्सपो में रविवार को ऑल न्यू किआ सेल्टोस और न्यू पल्सर 125 लॉन्च की। दोनों वाहन बेहतरीन फीचर्स के साथ पेश की गई है। लॉन्च अवसर पर राडा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

*ऑल न्यू किआ सेल्टोस की खासियत*

ऑल न्यू किआ सेल्टोस 21 एडवांस फीचर्स से लैस है। यह पहले से ज्यादा अपडेटेड और नए फीचर्स, न्यू एक्सटीरियर और न्यू इंटीरियर लुक के साथ पेट्रोल और डीजल मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ नई डुअल पैन पैनोरमिक सनरूफ, बिल्कुल नया ट्रिनिटी डिस्प्ले, बोस के प्रीमियम स्पीकर, नए डिजाइन वाला 360 डिग्री कैमरा, एकदम नया डायनामिक वेलकम फंक्शन और बिल्कुल नए फ्लश डोर हैंडल जैसे एडवांस फीचर्स के साथ आती है।

*बजाज की नई पल्सर 125 की खासियत*

बजाज की नई पल्सर 125 में कई कॉस्मेटिक और फीचर अपडेट दिए गए हैं, जिससे यह बाइक अब ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम लगती है। यह मोटरसाइकिल कई कलर ऑप्शंस: ब्लैक ग्रे, ब्लैक रेसिंग रेड, ब्लैक स्यान ब्लू और रेसिंग रेड के साथ टैन बेज में उपलब्ध है। नए कलर शेड और अपडेटेड ग्राफिक्स के साथ पल्सर 125 बाइक एकदम फ्रेश और स्पोर्टी नजर आती है।

Post navigation

Previous मैट्स विश्वविद्यालय में सरस्वती पूजा का अयोजन, विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं छात्र हुए शामिल 
Next टीवी और अखबार की पत्रकारिता पर विचार, उमेश चतुर्वेदी और जयप्रकाश मिश्रा ने साझा किया अनुभव

Related Stories

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श

September 8, 2026
को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप

September 8, 2026
शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 8, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श
  • को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप
  • शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • विशेष लेख- छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार
  • आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं

You may have missed

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श

September 8, 2026
को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप

September 8, 2026
शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 8, 2026
विशेष लेख- छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार

September 8, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.