रायपुर। शहर की चौबे कॉलोनी के शॉपिंग सेंटर में कारोबार करने वाले दुकानदार परेशान है। इसके ऊपर अपार्टमेंट से निकलने वाली गंदगी उनकी दुकानों के सामने फैल रही है। इसके बावजूद अपार्टमेंट की के टूटे पाइपों का सुधार कार्य नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। इस अपार्टमेंट के नीचे 20 से 25 दुकानें संचालित हो रही हैं। जहां
गंदगी फैल रही है।

इस शॉपिंग सेंटर के शरद चंद्र अग्रवाल ने बताया कि कई बार चौबे कॉलोनी हाउसिंग सोसायटी के जिम्मेदारों को शिकायतें की गई, परंतु स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। हाउसिंग सोसायटी का चुनाव भी नहीं कराया जा रहा है, जिससे कि उसका रखरखाव कराया जा सके। उन्होंने ये भी बताया कि इसके नीचे 25 दुकानें है और ऊपर अपार्टमेंट में लोग रहते हैं, जिनके शौचालयों की गंदगी दुकानों के शटर के सामने गिरती है। ऐसे में दुकानों पर बैठना मुश्किल हो गया है।

