Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • ऑल इंडिया ओपन नेशनल कराते चैम्पियनशिप में आधारशिला के कराते खिलाड़ियों ने जीते 16 मेडल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ऑल इंडिया ओपन नेशनल कराते चैम्पियनशिप में आधारशिला के कराते खिलाड़ियों ने जीते 16 मेडल

Abhinesh Pandey December 12, 2025

 

बिलासपुर/ आल इंडिया नेशनल कराते चैम्पियनशिप 2025 दुर्ग भिलाई स्थित महीला महाविद्यालय सेक्टर 9 में आयोजित किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल के गोजू रयु कराते खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। और अपने अपने वजन एवं उम्र के अनुसार काता व कुमिते में हिस्सा लिए। और मेडल सर्टिफिकेट प्राप्त कर अपने स्कूल के साथ साथ जिला और प्रदेश को गौरवान्वित किया। आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल के कराते कोच सेन्सई विनय गढ़ेवाल ने बताया कि 6 व 7 दिसंबर को यह आयोजन दुर्ग भिलाई में था। इस कराते चैम्पियनशिप में ओडिशा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा, झारखंड और छत्तीसगढ़ से लगभग 824 खिलाड़ियों, 57 कोच और 43 अधिकारियों ने भाग लिया। इसके लिए आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल के खिलाड़ीयों को पुनः स्कूल में डायरेक्टर एस के जनास्वामी व प्रिंसिपल श्रीमती जीआर मधुलिका के द्वारा सभी शिक्षकों और छात्र छात्राओं के सामने सर्टिफिकेट और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कराते कोच सेन्सई विनय गढ़ेवाल ने बताया कि हमारे खिलाड़ियों के प्रयास से 1 गोल्ड 1 सिल्वर एवं 14 ब्राउज़ मेडल मिला जिसमें बालक वर्ग 6 वर्ष में -20 किग्रा में छत्रपाल गढ़ेवाल गोल्ड मेडल, 8 वर्ष -20 किग्रा में प्रज्ञान साहू ब्रॉन्ज मेडल, 9 वर्ष -20 किग्रा में चिरायु नेताम ब्रॉन्ज मेडल, 11 वर्ष -25 किग्रा में विराज सोरथे ब्रॉन्ज मेडल, +45 किग्रा में अक्षय कुमार सोनी ब्रॉन्ज मेडल, 12 वर्ष -35 किग्रा में अथर्व शर्मा ब्रॉन्ज मेडल, -40 किग्रा में डेविड साहू ब्रॉन्ज मेडल, 13 वर्ष -45 किग्रा में भास्कर दीप सोनी ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किए इसी प्रकार बालिका वर्ग में 6 वर्ष -20 किग्रा में अस्मिता गढ़ेवाल सिल्वर मेडल, 8 वर्ष -20 किग्रा में आराध्या अग्निहोत्री ब्रॉन्ज मेडल, 9 वर्ष -25 किग्रा में भार्गवी साहू ब्रॉन्ज मेडल, 9 वर्ष -30 किग्रा में ऋतु हाजरा ब्रॉन्ज मेडल, -35 किग्रा में पल्लवी राजपूत ब्रॉन्ज मेडल, 10 वर्ष -25 किग्रा में आयुषी साहू ब्रॉन्ज मेडल, 10 वर्ष -30 किग्रा में अदिति सायशेरा 2 ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किए। उसी प्रकार प्रतिभागी के रूप में बालिका वर्ग में सौम्या सिंह, अवंतिका धीवर रही। बालक वर्ग में प्रतिभागी के रूप में प्रत्यक्ष केवट, मोहम्मद नोमन खान, कुशाल कुमार टेकाम, ओमेश डोंगरे, देवेश कुमार यादव, अंश द्विवेदी, पियुष यादव, हर्षित सिंह चंदेल, युवांक ध्रुव रहें इस उपलब्धि के लिए आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल के चेयरमैन डॉ अजय श्रीवास्तव, डायरेक्टर एस के जनास्वामी, प्रिंसिपल श्रीमती जीआर मधुलिका, मुख्य खेल प्रभारी उत्तम साहू, अनामिका उपाध्यक्ष, सौम्या गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दिये‌।

Post navigation

Previous उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मिलीं अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज मैरी कॉम
Next सरकार के 2 वर्ष : जनविश्वास से जनकल्याण तक – जनकल्याणकारी योजनाओं से समग्र विकास की ओर बढ़ रहा है छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन

June 21, 2026
संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन
  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन

June 21, 2026
संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.