Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • धन्वन्तरि जयंती  पर  स्वास्थ्य संरक्षण ज्ञान यज्ञ के रजत जयंती वर्ष में  स्वास्थ्य जागरण सप्ताह  का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धन्वन्तरि जयंती  पर  स्वास्थ्य संरक्षण ज्ञान यज्ञ के रजत जयंती वर्ष में  स्वास्थ्य जागरण सप्ताह  का आयोजन

Abhinesh Pandey October 18, 2025

 

*प्रान्त की बायोडाइवर्सिटी का पूर्ण उपयोग हो*

*आयुर्वेद जन जन तक पहुंचे*

*जिला अस्पताल के समान सिटी में आयुर्वेद चिकित्सा केन्द्र हो*

रायपुर। विश्व आयुर्वेद परिषद के तत्वावधान में धन्वन्तरि जयंती के पावन अवसर पर एक विशेष स्वास्थ्य संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर आयुर्वेद : स्वदेशी चिकित्सा पद्धति एवं आत्मनिर्भर भारत के संदर्भ में संवाद और विचार-विमर्श विस्तार से हुआ।

मुख्य अतिथि प्रान्त संघचालक प्रोफे. टोपलाल वर्मा ने प्रान्त की बहुल बायोडाइवर्सिटी का पूर्ण उपयोग करते हुए आयुर्वेद को जन जन तक पहुंचाने की ज़रूरत बताई ! पूर्व सांसद डॉ. जांगड़े ने अपनी आयर्वेद यात्रा के अनुभव बताए ! ” भारतीय स्वास्थ्य दिवस : धन्वन्तरि जयंती ” पर ” स्वास्थ्य संरक्षण ज्ञान यज्ञ ” के रजत जयंती वर्ष में ” स्वास्थ्य जागरण सप्ताह ” का आयोजन किया गया ! आयुर्वेद की बढ़ती हुई रूचि के चलते परिषद अध्यक्ष डॉ. मनोहर लहेजा ने एक सिटी आयुर्वेद चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य शिक्षण केन्द्र की आवश्यकता बताई, इस हेतु पार्षद स्वप्निल मिश्रा ने सहयोग देने का आश्वासन दिया !

स्वास्थ्य जागरण सप्ताह पतंजलि यज्ञ वाटिका, ऑक्सीज़ोन उद्यान से आरम्भ होकर क्रमशः महावीर नगर, सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल, छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग, गुरुकुल आर्य समाज संगठन एवं जागृति मंडक, पंडरी के सभागार में सम्पन्न हुआ ! सप्ताह भर भारतीय स्वास्थ्य चिंतन, स्वास्थ्य संरक्षण एवं आस पास उपलब्ध वनस्पतियों की उपयोगिता बताई गई ! डॉ. सुनील दास, प्रोफे. पी एल चौधरी, डॉ. राजेन्द्र अग्रवाल, डॉ. अजय कुलश्रेष्ठ ने स्वस्थ रहने की विधा बताई ! प्रोफे. संजय तिवारी, गिरधारी सागर, डॉ. नरेन्द्र मिश्रा, शताब्दी पाण्डे, माही बुलानी, तेजराम साहू, विवेक गनोदवाले, मावजीभाई पटेल नगर के गणमान्य नागरिक, वैद्य, चिकित्सक, समाजसेवी एवं आयुर्वेद प्रेमी सम्मिलित हुए ! इस अवसर पर अतिथियों के साथ, आरम्भ से जुड़े हुए वरिष्ठ कार्यकर्ता एच बी देवरस का भी शॉल श्रीफल से सम्मान किया गया ! घर घर में आयुर्वेद पहुंचे और ” आयुर्वेद को राष्ट्रीय चिकित्सा पद्धति घोषित किया जावे “, का लक्ष्य लेकर विश्व आयुर्वेद परिषद निरंतर सक्रिय बनी रहेगी।

————————————-

निःशुल्क आयुर्वेद परामर्श हेतु सदैव तत्पर..

डॉ. मनोहर लहेजा

आयुर्वेदाचार्य, नाड़ी वैद्य

प्रान्त अध्यक्ष

विश्व आयुर्वेद परिषद, रायपुर

📞 संपर्क: 93023 41317

Post navigation

Previous महापौर मीनल का गजमाला पहनाकर किया भव्य आत्मीय स्वागत
Next सिटी होंडा ने मनाई अपनी 13वीं वर्षगांठ

Related Stories

Garba Festival Symbolises Our Rich Cultural Traditions and Respect for Women: Chief Minister Vishnu Deo Sai
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Garba Festival Symbolises Our Rich Cultural Traditions and Respect for Women: Chief Minister Vishnu Deo Sai

October 19, 2026
महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र को मंत्री रामविचार नेताम का बड़ी सौगात मोरन नदी पर 5.91 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र को मंत्री रामविचार नेताम का बड़ी सौगात मोरन नदी पर 5.91 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल

October 18, 2026
धान की जगह रागी की खेती से दिनेश को मिलेगा 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धान की जगह रागी की खेती से दिनेश को मिलेगा 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन

October 18, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • Garba Festival Symbolises Our Rich Cultural Traditions and Respect for Women: Chief Minister Vishnu Deo Sai
  • महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र को मंत्री रामविचार नेताम का बड़ी सौगात मोरन नदी पर 5.91 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
  • धान की जगह रागी की खेती से दिनेश को मिलेगा 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन
  • किसानों की फसल सुरक्षा के लिए विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर बना जियोहॉटस्टार

You may have missed

Garba Festival Symbolises Our Rich Cultural Traditions and Respect for Women: Chief Minister Vishnu Deo Sai
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Garba Festival Symbolises Our Rich Cultural Traditions and Respect for Women: Chief Minister Vishnu Deo Sai

October 19, 2026
महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र को मंत्री रामविचार नेताम का बड़ी सौगात मोरन नदी पर 5.91 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र को मंत्री रामविचार नेताम का बड़ी सौगात मोरन नदी पर 5.91 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल

October 18, 2026
धान की जगह रागी की खेती से दिनेश को मिलेगा 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धान की जगह रागी की खेती से दिनेश को मिलेगा 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन

October 18, 2026
किसानों की फसल सुरक्षा के लिए विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

किसानों की फसल सुरक्षा के लिए विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन

October 18, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.