रायपुर । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दीवाली व धनतेरस के पावन पर्व पर स्वदेशी का संदेश देने के लिए “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” की थीम पर रंगोली बनाई गई. रंगोली बनाने में महिला व बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े एवं पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने भी मदद की. इस अवसर पर देश महामंत्री संगठन पवन सहाय विधायक अनुज शर्मा, महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, अशोक बजाज, चंदूलाल साहू, मितुल कोठारी एवं प्रीतेश गांधी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

