Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • छत्तीसगढ़ को मिला पहला राष्ट्रीय राजमार्ग टनल : सिर्फ 12 महीनों में निर्माण कार्य पूरा, विकास की राह में ऐतिहासिक उपलब्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ को मिला पहला राष्ट्रीय राजमार्ग टनल : सिर्फ 12 महीनों में निर्माण कार्य पूरा, विकास की राह में ऐतिहासिक उपलब्धि

Abhinesh Pandey October 4, 2025

 

 

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*प्रदेश की प्रगति की रीढ़ है सड़क अधोसंरचना, 2.79 किमी लंबी सुरंग बनेगी विकास की नई राह – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

 

रायपुर, 04 अक्टूबर 2025/छत्तीसगढ़ ने आज बुनियादी ढाँचे के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने सिर्फ 12 महीनों में राज्य की पहली राष्ट्रीय राजमार्ग सुरंग (लेफ्ट हैंड साइड) का निर्माण कर लिया है। यह ब्रेकथ्रू इंजीनियरिंग की दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ आमजन के जीवन और राज्य के आर्थिक विकास को नई दिशा देने वाला है।

2.79 किलोमीटर लंबी यह टनल रायपुर–विशाखापट्टनम आर्थिक गलियारे (NH-130CD) का हिस्सा है, जिसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अभनपुर परियोजना कार्यान्वयन इकाई द्वारा निर्मित किया जा रहा है। यह ट्विन ट्यूब टनल जब पूरी तरह तैयार होगी, तो रायपुर से विशाखापट्टनम तक यात्रा का समय काफी कम होगा, व्यापार एवं उद्योग को गति मिलेगी और छत्तीसगढ़, ओडिशा तथा आंध्र प्रदेश के बीच संपर्क और मजबूत होगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह टनल समृद्ध और सशक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क एवं परिवहन अधोसंरचना का विकास प्रदेश की प्रगति की रीढ़ है। इस टनल से छत्तीसगढ़ में पर्यटन और सामाजिक–आर्थिक जुड़ाव के नए अवसर भी खुलेंगे।

उन्होंने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत विजन के अनुरूप यह परियोजना आने वाली पीढ़ियों के लिए भी विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी।

Post navigation

Previous परम पूज्य गुरुदेव श्री संकर्षण शरण गुरुजी करेंगे भव्य गीता ज्ञान अमृत कथा वाचन; रायपुर में जुटेंगे श्रद्धालु
Next छत्तीसगढ़ की धरती सदा से रही है साहित्य और संस्कृति की धरा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Related Stories

आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल

August 27, 2026
ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला

August 27, 2026
छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन

August 27, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल
  • ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला
  • छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन
  • मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ
  • छत्तीसगढ़ प्रदेश शौण्डिक समाज के द्वारा हीरापुर स्थित छठघाट महादेव मंदिर से महादेवघाट प्राचीन हटकेश्वरनाथ मंदिर तक भव्य कांवड़ यात्रा निकालकर जलाभिषेक किया गया

You may have missed

आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल

August 27, 2026
ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला

August 27, 2026
छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन

August 27, 2026
मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ

August 27, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.