Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • MATS विश्वविद्यालय; योग विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

MATS विश्वविद्यालय; योग विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण

Abhinesh Pandey October 4, 2025

रायपुर।

MATS विश्वविद्यालय, रायपुर के योग विद्या संकाय के विद्यार्थियों ने शनिवार, 4 अक्टूबर 2025 को नगपुरा (दुर्ग) स्थित प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र एवं प्राचीन जैन मंदिर का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों, योग तथा भारत की सांस्कृतिक धरोहरों की प्रत्यक्ष जानकारी प्रदान करना था।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

विद्यार्थियों ने भ्रमण के दौरान प्राकृतिक चिकित्सा, आयुर्वेद, पंचकर्म तथा योग-प्राणायाम से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं का अवलोकन किया और विशेषज्ञों से इन विषयों पर गहन जानकारी प्राप्त की। उन्होंने यह भी जाना कि किस प्रकार प्राकृतिक चिकित्सा आधुनिक जीवनशैली में स्वास्थ्य के संरक्षण हेतु उपयोगी सिद्ध हो रही है।

साथ ही, नगपुरा स्थित प्राचीन जैन मंदिर का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने उसकी उत्कृष्ट स्थापत्य कला, धार्मिक महत्त्व एवं ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के विषय में जानकारी अर्जित की। मंदिर परिसर की शांत और आध्यात्मिक ऊर्जा ने सभी को विशेष रूप से प्रभावित किया।

इस शैक्षणिक भ्रमण की सफलता के पीछे माननीय कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, कुलपति प्रो. (डॉ.) के. पी. यादव, महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया, कुलसचिव श्री गोकुलानंद पांडा तथा विभागाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह का मार्गदर्शन, सहयोग और शुभकामनाएं रही, जिनके प्रेरणादायक नेतृत्व से यह यात्रा ज्ञानवर्धक एवं उद्देश्यपूर्ण रही।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ विभाग के प्राध्यापकगण — श्री दिवेश कुमार, डॉ. योगेश कुमार तथा डॉ. राघव कुमार वर्मा भी उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और भ्रमण को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संकाय सदस्यों के अनुसार, इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण न केवल विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यवहारिक ज्ञान को समृद्ध करते हैं, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास और सांस्कृतिक समझ को भी एक नई दिशा प्रदान करते हैं। विद्यार्थियों ने भी इस अनुभव को अत्यंत उपयोगी, प्रेरणास्पद एवं अविस्मरणीय बताया।

Post navigation

Previous उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा जी के जन्म दिवस पर बधाई देने जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता जगन्नाथ मंदिर पहुंचे
Next केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना

Related Stories

आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल

August 27, 2026
ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला

August 27, 2026
छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन

August 27, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल
  • ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला
  • छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन
  • मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ
  • छत्तीसगढ़ प्रदेश शौण्डिक समाज के द्वारा हीरापुर स्थित छठघाट महादेव मंदिर से महादेवघाट प्राचीन हटकेश्वरनाथ मंदिर तक भव्य कांवड़ यात्रा निकालकर जलाभिषेक किया गया

You may have missed

आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल

August 27, 2026
ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला

August 27, 2026
छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन

August 27, 2026
मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ

August 27, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.