Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • जी.एस.टी. दरों में कटौती किसानों के लिए वरदान – अशोक बजाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जी.एस.टी. दरों में कटौती किसानों के लिए वरदान – अशोक बजाज

Abhinesh Pandey September 20, 2025

 

*सहकारी समिति पचेड़ा के किसानों का हुआ सम्मान*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

 

रायपुर। जी.एस.टी. दरों में कटौती का सर्वाधिक लाभ किसानों को ही होने वाला है भविष्य में कृषि, बागवानी में नई तकनीक का उपयोग बढ़ेगा जिससे कृषि लागत मूल्य कम होगा तथा उत्पादन बढ़ेगा। उक्त उदगार जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा के प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज ने प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति पचेड़ा में आयोजित किसान संगोष्ठी में किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कृषि अर्थ व्यवस्था को मजबूत बनाने की सोच के तहत जी.एस.टी. दरों में भारी भरकम कटौती की है। भारत के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह सरकार का महत्वपूर्ण कदम है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री बजाज ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में उपयोग में आने वाली मशीनों, उपकरणों, हार्वेष्टर, थ्रेसर, खाद्यान्न प्रोसेसिंग उपकरण, खाद निर्माण की मशीनें, जैव-कीटनाशक, वानिकी व बागवानी के उपयोग की मशीनें व उपकरण, सिंचाई के काम में आने वाली मशीनें, ड्रिप एरिगेशन सिस्टम, स्प्रिंकलर, डेयरी उद्योग व पशुपालन, मुर्गीपालन, बकरी पालन व मत्स्य पालन में उपयोग की जाने वाली मशीनों और उपकरणों के अलावा अन्य कृषिपयोगी यंत्रों के दाम सस्ते हो जायेंगे। वर्तमान में इन पर 12 प्रतिशत टैक्स लगता था जो घटकर अब मात्र 5 प्रतिशत हो जायेगा। फलस्वरूप किसानों को सस्ते दामों पर उपकरण बाजार में मिलेंगे। किसान संगोष्ठी को संतोष शुक्ला एवं गौरव शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से प्राधिकृत अधिकारी विजय सिन्हा, सरपंच संजय बंजारे, जनपद सदस्य दिलीप बंजारे, अभनपुर समिति के प्राधिकृत अधिकारी प्रदीप शर्मा, खिलोरा समिति के प्राधिकृत अधिकारी माधव प्रसाद मिरी, ज्ञान प्रकाश चंद्राकर, नोहर लाल साहू, शंकर लाल साहू, तिलक राम सिन्हा, रेवाराम साहू, ललित विश्वकर्मा, गंगाराम यादव, रामकिशोर सिन्हा, मनहरण यादव, नारायण साहू, दशरथ साहू एवं लखन साहू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। श्री बजाज ने सभी किसानों का सम्मान किया।

Post navigation

Previous आंतरिक शांति के अभाव से ही आज विश्व मे अशांति है-संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी
Next कलिंगा विश्वविद्यालय ने जर्मनी की संस्था डीएडीबी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Related Stories

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श

September 8, 2026
को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप

September 8, 2026
शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 8, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श
  • को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप
  • शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • विशेष लेख- छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार
  • आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं

You may have missed

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श

September 8, 2026
को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप

September 8, 2026
शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 8, 2026
विशेष लेख- छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार

September 8, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.