Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मैट्स विश्वविद्यालय ने बिलासा ब्लड सेंटर के सहयोग से रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय ने बिलासा ब्लड सेंटर के सहयोग से रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया

Abhinesh Pandey September 20, 2025

समय रथ।

मैट्स विश्वविद्यालय ने बिलासा ब्लड सेंटर के सहयोग से दिनांक 20 सितंबर 2025 को इंजीनियरिंग ब्लॉक, आरंग कैंपस में एक सफल रक्तदान एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। यह कार्यक्रम माननीय कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) के. पी. यादव, माननीय महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया, कुलसचिव श्री गोकुलनंद पांडा, एवं इंजीनियरिंग संकायाध्यक्ष डॉ. बृजेश पटेल के मार्गदर्शन और समर्थन से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

शिविर का उद्देश्य छात्रों एवं कर्मचारियों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता, स्वैच्छिक रक्तदान और यातायात सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा देना था। यह आयोजन सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चला और इसमें विश्वविद्यालय समुदाय का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लगभग सभी छात्रों ने रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर में भाग लेकर सामाजिक उत्तरदायित्व एवं स्वास्थ्य के प्रति अपनी सजगता का परिचय दिया।

यातायात सुरक्षा को बढ़ावा देने हेतु एक विशेष पहल के तहत रक्तदाताओं को हेलमेट उपहार स्वरूप भेंट किए गए, जो मैट्स विश्वविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान का हिस्सा है। शिविर में महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श की सुविधा दी गई, जिससे प्रतिभागियों को अपने स्वास्थ्य को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

यह आयोजन इस बात का प्रमाण है कि मैट्स विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व, स्वास्थ्य और सुरक्षा को भी प्राथमिकता देता है। इस प्रकार की पहल छात्रों को संवेदनशील, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करती है।

Post navigation

Previous यादव ठेठवार समाज की चौथी सामाजिक समरसता उड़ीसा यात्रा 4 अक्टूबर से प्रारंभ
Next आंतरिक शांति के अभाव से ही आज विश्व मे अशांति है-संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी

Related Stories

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026

Recent Posts

  • रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
  • विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

You may have missed

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026
सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा

May 5, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.