Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • जिन पर विधायकों की चोरी का आरोप हो, वो वोट चोरी की बात करते हैं : कश्यप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जिन पर विधायकों की चोरी का आरोप हो, वो वोट चोरी की बात करते हैं : कश्यप

Abhinesh Pandey September 18, 2025

 

*राहुल गांधी खुद को स्थापित करने के लिए लगातार झूठ बोल रहे हैं : कश्यप*

 

*रायपुर।* प्रदेश के वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी भ्रामक प्रचार करने वाली एक एजेंसी के प्रमुख हो गए हैं। वे हमेशा बेतुकी बातें कहते हैं, जिनका वर्तमान, भविष्य और अतीत से कोई नाता नहीं है। उनके सलाहकार राहुल गांधी को सही सलाह भी नहीं देते हैं।

प्रदेश के वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि भारत के चुनाव आयोग ने राहुल गांधी झूठे दावों को खारिज कर दिया है। एक बार फिर, राहुल गांधी के सारे झूठे दावे मिनटों में ध्वस्त हो गए। श्री कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ में उनके भेजे गए प्रभारी सचिन पायलट भी उसी तरह की बातें कर रहे हैं। वे एक ऐसे पायलट हैं, जो राजस्थान में कांग्रेस का विमान सही ढंग से उड़ा नहीं पा रहे हैं। हमेशा प्रदेश में कांग्रेस में चमचा बनाओ स्पर्धा चलती रहती है जिसे लेकर लगता है कि वे बहुत विवश हैं।

प्रदेश के वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि कथित तौर पर वोट चोरी की बात कर कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने में लगी हुई है। पूरे देश में उनका भ्रम फैलाओ मोर्चा यही बात कह रहा है जिसका जुड़ाव जनता से कहीं नहीं है। जिन लोगों पर खुद के विधायकों की चोरी कर अपनी ही सरकारों को स्थिर करने का आरोप लग चुका है, आज वे किस मुँह से वोट चोरी की बात कर रहे हैं? जनता उन्हें जानती है कि विधायकों की चोरी छत्तीसगढ़ और राजस्थान में किसने की थी? इसके साथ ही कांग्रेस की रैलियों में जिस तरह से धनबल का उपयोग कर सफल होने का दावा किया जा रहा है, वह पूरी तरह से असफल है। आंतरिक गुटबाजी और विवाद के बीच कांग्रेस में संवाद की स्थिति नहीं है जिसे लेकर उनके ही कार्यकर्ताओं में भ्रम है जो सब भ्रम फैलाओ मोर्चा के सदस्य हैं।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नंदन जैन एवं छ.ग. आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधी पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम मौजूद रहे।

—————————–

Post navigation

Previous अग्रसेन जयंती महोत्सव उदघाटन समारोह का शुभारंभ बृजमोहन अग्रवालजी सांसद रायपुर गौरीशंकर अग्रवालजी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजीव अग्रवाल जी csidc अध्यक्ष द्वारा
Next अग्रसेन जयंती मुख्य कार्यक्रमों का हुआ शुभारंभ

Related Stories

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 

October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

October 31, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

October 31, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 
  • राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास
  • कृष्णा विकास ग्लोबल यूनिवर्सिटी, रायपुर में सॉफ्ट स्किल्स और करियर के अवसरों पर एक दिवसीय सेमिनार का सफल आयोजन

You may have missed

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 

October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

October 31, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

October 31, 2026
मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास

October 31, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.