Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • आम आदमी पार्टी की रणनीति अब अलग, जमीनी लड़ाई लड़ने के लिए 90 प्रभारी नियुक्त किये
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आम आदमी पार्टी की रणनीति अब अलग, जमीनी लड़ाई लड़ने के लिए 90 प्रभारी नियुक्त किये

Abhinesh Pandey September 17, 2025

 

*आम आदमी पार्टी ने इस बार अपने सारे बड़े नेताओं को प्रभारी बनाकर मैदान में उतारा*

 

रायपुर, 17 सितम्बर 2025।छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी का प्रदेश में संगठन विस्तार जारी है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने बताया कि प्रदेश में अगले विधानसभा चुनावों में अभी 3 साल से ज्यादा का समय बाकी है लेकिन हमारी पार्टी का संगठन विस्तार बड़े पैमाने पर किया जा रहा है और पार्टी ने अभी से ही प्रदेश की सभी 90 विधानसभा के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है।प्रदेश के सभी बड़े नेताओं को जमीन पर काम करने के लिए लगाया गया है और इसके लिए व्यापक तैयारी भी की गई है प्रदेश के सहप्रभारी व दिल्ली सुल्तानपुर मांजरा के विधायक मुकेश अहलावत ने लगातार दो दिन तक प्रदेश के पदाधिकारियों की मैराथन बैठक हुई जिसमें उन्होंने एक अलग रणनीति पर चर्चा की जिसमे प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश के सभी बड़े नेता उक्त रणनीति पर कार्य करने की सहमति बनायें।

प्रदेश संगठन महासचिव उत्तम जायसवाल और प्रदेश संगठन महासचिव देवलाल नरेटी ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर बताया कि चरणबद्ध तरीके से पूरे चुनाव तक का कार्यक्रम हमे मिला हुआ है प्रदेश प्रभारी, प्रदेश सह प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में ज़ोन,जिला, विधानसभा, ब्लॉक स्तर, वार्ड, पंचायत और बूथ स्तर पर संगठन की टीम तैयार करने की रुपरेखा तैयार कर ली गयी है। पार्टी द्वारा जल्द ही नए सदस्यों को जोड़ने के लिए पूरे प्रदेश में व्यापक अभियान चलाया जायेगा।सभी कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी की नीतियों, विचारधारा और सोशल मीडिया प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित कर दिया गया है।

प्रदेश महासचिव (मीडिया, सोशल मीडिया प्रभारी, मुख्य प्रवक्ता) सूरज उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार आंदोलन कर रही है। विधानसभा के प्रभारियों को पार्टी की रणनीति और खास मुद्दों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी 90 विधानसभा प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में 21 सितंबर 2025 को मीटिंग लेंगे और उसमें उनकी विधानसभा की 10 प्रमुख मुद्दे होंगे या जनसमस्या होंगी उसको चिन्हांकित करने का काम करेंगे और 5 ऐसे प्रमुख मुद्दे तय करेंगे जिससे प्रदेश में पार्टी का संगठन और तेजी से बढ़े। विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति होने पर प्रदेश के सभी विधानसभा के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल बना हुआ है।

 

*मिहिर कुर्मी*

*प्रदेश मीडिया प्रभारी*

*आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़*

*8461830001*

Post navigation

Previous मैट्स यूनिवर्सिटी में श्रद्धा और नवाचार के साथ विश्वकर्मा पूजा 2025 का आयोजन
Next अग्रसेन जयंती महोत्सव उदघाटन समारोह का शुभारंभ बृजमोहन अग्रवालजी सांसद रायपुर गौरीशंकर अग्रवालजी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजीव अग्रवाल जी csidc अध्यक्ष द्वारा

Related Stories

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 

October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

October 31, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

October 31, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 
  • राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास
  • कृष्णा विकास ग्लोबल यूनिवर्सिटी, रायपुर में सॉफ्ट स्किल्स और करियर के अवसरों पर एक दिवसीय सेमिनार का सफल आयोजन

You may have missed

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 

October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

October 31, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

October 31, 2026
मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास

October 31, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.