Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस पर पार्टी करेगी विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस पर पार्टी करेगी विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन

Abhinesh Pandey September 16, 2025

*सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत होंगे विविध कार्यक्रम – अखिलेश सोनी*

*सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक होगा – अखिलेश सोनी*

 

*रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस को भाजपा ऐतिहासिक बनाने के लिए जन सेवा के कार्य आयोजित करने जा रही है। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा अभियान के रूप में मनाने की योजना बनाई गई है। पूरे प्रदेश में सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अंतर्गत सर्वप्रथम प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को प्रदेशभर में विशाल रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया है। इस दौरान प्रत्येक रक्तदान केन्द्र में कम से कम 75 यूनिट रक्तदान करने की योजना बनाई गई है और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाने की योजना बनाई गई है। देश के 75 बड़े महानगरों में युवा मोर्चा द्वारा नमो मेराथन आयोजित किया जाना तय किया गया है। इसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ के दो शहरों रायपुर और बिलासपुर में नमो मेराथन किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री सोनी ने बताया कि 17 से 24 सितंबर तक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा इस दौरान प्रधानमंत्री जी के लाइव संबोधन का प्रसारण भी किया जाएगा। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत स्कूलों, चिकित्सालयों रेल्वे स्टेशन, बस स्टेशन मंदिर सहित ऐतिहासिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। एक पेड़ मां के नाम पर पौधारोपण का कार्यक्रम किया जाएगा जिसमें सभी बूथों पर पौधारोपण करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन किया जाएगा और प्रबुध्द वर्ग संवाद कार्यक्रम किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश स्तर पर 17 सितंबर से एवं जिला स्तर पर 18 सिंतबर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की जीवन यात्रा की प्रदर्शिनी आयोजित की जाएगी।

भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने बताया कि दिव्यांग और राज्य के अन्य विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी देश में वोकल फॉर लोकल का प्रचार कर रहे है जिसके तहत हमें स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना है। सेवा पखवाड़ा अभियान अंतर्गत सांसद खेल-कूद प्रतियोगिता, विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता किया जाएगा। 25 सितंबर को सभी बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। 2 अक्टूबर को गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के विचारों को आत्मसात सदैव की तरह किए जाएंगे इसके साथ ही प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन आकांक्षी अभियानों को सब तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

इस दौरान प्रेस वार्ता में प्रदेश मंत्री एवं सेवा पखवाड़ा अभियान के सदस्य श्रीमती हर्षिता पांडेय, जयंती पटेल, अमित साहू, अवधेश चंदेल, डॉ. किरण बघेल उपस्थित रही।

———————

Post navigation

Previous मैट्स स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एवं इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में इंजीनियर्स डे 2025 का उत्सव
Next प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छत्तीसगढ़ आगमन की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक सम्पन्न

Related Stories

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 

October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

October 31, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

October 31, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 
  • राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास
  • कृष्णा विकास ग्लोबल यूनिवर्सिटी, रायपुर में सॉफ्ट स्किल्स और करियर के अवसरों पर एक दिवसीय सेमिनार का सफल आयोजन

You may have missed

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 

October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

October 31, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

October 31, 2026
मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास

October 31, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.