Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • क्रेडाई छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सिंगापुर में क्रेडाई नेटकोन 2025 में भाग लिया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

क्रेडाई छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सिंगापुर में क्रेडाई नेटकोन 2025 में भाग लिया

Abhinesh Pandey September 12, 2025

रायपुर।

क्रेडाई छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री पंकज लाहोटी के नेतृत्व में 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सिंगापुर का सफल दौरा किया, जहाँ उन्होंने क्रेडाई नेटकोन के 23वें संस्करण में भाग लिया। 11 से 13 सितंबर तक होटल मरीना बे सैंड्स में आयोजित इस 3-दिवसीय कार्यक्रम की थीम है “रियल एस्टेट राइजिंग, भारत सोरिंग: $30 ट्रिलियन टू विजन” यानि रियल एस्टेट सेक्टर की उन्नति से भारत की उन्नति को गति मिलेगी और देश की अर्थव्यवस्था को $30 ट्रिलियन तक ले जाने में मदद मिलेगी। इस विषय ने 2047 तक भारत के महत्वाकांक्षी आर्थिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में रियल एस्टेट क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

इस कार्यक्रम ने क्रेडाई छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल को रियल एस्टेट डेवलपर्स, निवेशकों और पॉलिसी मेकर्स के साथ जुड़ने और भारत के शहरी भविष्य को आकार देने वाले वैश्विक रुझानों को समझने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया। कार्यक्रम की थीम ने केवल घर बनाने के लिए ही नहीं, बल्कि जलवायु-अनुकूल शहरों के निर्माण और इकोसिस्टम यानि पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के लिए भी रियल एस्टेट सेक्टर की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ किया।

क्रेडाई छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री पंकज लाहोटी ने कहा, “क्रेडाई नेटकोन 2025 से काफी कुछ सीखने मिला, जिसने रियल एस्टेट सेक्टर की असीम संभावनाओं को सुदृढ़ किया। यह विषय, ‘रियल एस्टेट राइजिंग, भारत सोरिंग’ सिर्फ एक टैगलाइन से कहीं ज़्यादा है। यह विश्व पटल पर भारत की चमक को और बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है। हमने सिंगापुर की अर्बन प्लानिंग और टेक्नोलॉजी इंटीग्रेशन तकनीकी पहलुओं की गहरी जानकारी मिली, और हम छत्तीसगढ़ में अपने लोगों के लिए और भी ज़्यादा एडवांस्ड रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स लाने के लिए इन बातों को प्रतिबद्धता के साथ लागू करेंगे।”

क्रेडाई छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल की क्रेडाई नेटकोन 2025 में उपस्थिति राज्य में अंतर्राष्ट्रीय मानकों के साथ विकास को गति देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस वैश्विक कार्यक्रम से मिले अनुभव छत्तीसगढ़ में रियल एस्टेट क्षेत्र की दशा और दिशा की को बेहतर से बेहतर बनाएंगे, जिससे भारत के आर्थिक विकास में छत्तीसगढ़ का भी महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित होगा।

क्रेडाई छत्तीसगढ़ अध्यक्ष पंकज लाहोटी के साथ इस प्रतिनिधिमंडल में भूतपूर्व अध्यक्ष संजय रहेजा, सचिव अभिषेक बच्छावत, प्रीतेश कटारिया, ऋषभ कटारिया, राकेश पांडे, विजय अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, सुनील चंद्राकर, संतोष लोहाना, अशोक मूंदड़ा, संजना बघेल, हर्षित सिंघानिया, बृजेश साहू, नरेंद्र जैन, केएल दासवानी और अक्षय पांडे शामिल थे।

Post navigation

Previous भू-अर्जन की कार्यवाहियों में लाएं तेजी – अरुण साव
Next जीएसटी सुधार एक नए क्रांतिकारी आर्थिक युग का सूत्रपात : मुख्यमंत्री साय

Related Stories

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026

Recent Posts

  • रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
  • विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

You may have missed

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026
सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा

May 5, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.