Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भाजपा में सब चौकीदार है तो कांग्रेस में सब चमचे : संतोष पांडेय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा में सब चौकीदार है तो कांग्रेस में सब चमचे : संतोष पांडेय

Abhinesh Pandey September 11, 2025

 

*कांग्रेस में लगातार चल रहा है चर्चित होने का दौर : संतोष पांडेय*

 

*रायपुर।* भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता एक सेवक की तरह होते है जो हर परिस्थिति में देश और समाज की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के प्रधान सेवक के रूप में कार्य कर रहे हैं और देश को लगातार विकसित बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, वहीं कांग्रेस के पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू कह रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ता नहीं होते, सभी नेता होते हैं इसलिए कांग्रेस पार्टी हमेशा अंतर्कलह से जूझती रहती है। श्री पांडेय ने कहा कि भाजपा में सब कार्यकर्ता चौकीदार हैं तो वहीं कांग्रेसी कार्यकर्ता चमचे हैं। कांग्रेस के नेता कभी अपने कार्यकर्ताओं को स्लीपर सेल कहकर संबोधित करते हैं तो कोई चमचा कहकर बताते हैं कि कांग्रेस पार्टी चमचों की पार्टी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए चमचा शब्द का उपयोग किया है।

भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी इतनी बढ़ गई है कि कांग्रेस के पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे भूपेश बघेल को एक बार फिर से कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैसे भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज अपनी उधार की कार्यकारिणी चला रहे हैं। बैज ने अपने कार्यकाल के दो साल से ज्यादा समय निकाल दिया है लेकिन आज तक गुटबाजी के चलते अपनी कार्यकारिणी घोषित तक नहीं कर पाए। बिलासपुर में इसका और उदाहरण देखने को मिला। कांग्रेस के एक आदिवासी नेता जब भाषण दे रहे थे तो जबदस्ती उनसे माईक छीन कर उन्हें बोलने तक नहीं दिया गया। श्री पांडेय ने कहा कि कांग्रेस के भीतर संवाद की स्थिति कम और विवाद की स्थिति ज्यादा है। टी.एस. बाबा के साथ क्या हुआ, सब जानते हैं। कांग्रेस में बयानबाजी का दौर चल रहा है। रविंद्र चौबे के बाद अब ताम्रध्वज साहू के बयान बताते हैं कि कांग्रेस के भीतर कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और कांग्रेस में कार्यकर्ताओं को लगातार अपमानित किया जा रहा है।

भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से बिखर चुकी है और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी अपनी पार्टी को जोड़ने में नाकाम रहे। पांच वर्ष तक सत्ता का आनंद लेने वाले कांग्रेस पार्टी में सत्ता जाने के बाद अभी तक कोई जिम्मेदार व्यक्ति हार की जिम्मेदारी नहीं ले पाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं शोषण होता है इसलिए आज कांग्रेस की सभाओं में कांग्रेसी कार्यकर्ता और जनता नजर नहीं आते केवल भाड़े के लोग ही दिखते हैं।

——————-

Post navigation

Previous भाठागांव चौक के पास पाईप लाईन लीकेज की मरम्मत हेतु 13 को शटडाउन
Next Bastar’s Prosperity Will Script the Bright Future of Chhattisgarh” – CM Vishnu Deo Sai

Related Stories

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को

May 6, 2026
रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026

Recent Posts

  • नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को
  • रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा

You may have missed

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को

May 6, 2026
रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.