Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कांग्रेस में कार्यकर्ताओं को चमचा बताने और चापलूसी-चमचागिरी करके राजनीति चमकाने की होड़ मची है : भाजपा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस में कार्यकर्ताओं को चमचा बताने और चापलूसी-चमचागिरी करके राजनीति चमकाने की होड़ मची है : भाजपा

Abhinesh Pandey September 10, 2025

 

प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी ने कहा : कांग्रेस के बड़े और अनुभवी नेता भी कार्यकर्ताओं को चमचा कहेंगे, तो पार्टी के संगठनात्मक ढाँचे की सहज कल्पना की जा सकती है*

*रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डेय ने कहा है कि कांग्रेस में एक तरफ बड़े नेताओं द्वारा अपने कार्यकर्ताओं को चमचा बताने की होड़ मची हुई है तो दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी बड़े नेताओं की चापलूसी और चमचागिरी करके अपनी राजनीति चमकाने की होड़ मची हुई है। श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि चापलूसी और चमचागिरी के चलते छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 36 धड़ों में बँटी नजर आ रही है और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट फिर भी एकजुटता का राग अलापकर चले गए!

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की राजनीतिक हैसियत एक नए-निराले मापदंड पर नापी जा रही है। अपने ही कार्यकर्ताओं को अब खुले मंच पर अपमानित करना कांग्रेस नेताओं का प्रिय शगल बनता जा रहा है। कांग्रेस सांसद प्रियंका वाड्रा की एक जनसभा का वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसमें प्रियंका वाड्रा ने कार्यकर्ताओं को चमचा बताकर उन्हें अपमानित किया था। यह सिलसिला यहीं नहीं थमा। आगे चलकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को स्लीपर सेल बताकर और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सत्ता-सुखभोगी बताकर अपमानित करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। अब प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मंच से चमचा बता दिया। श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि आज यदि कांग्रेस के बड़े और अनुभवी नेता भी पार्टी कार्यकर्ताओं को चमचा कहेंगे, तो पार्टी के संगठनात्मक ढाँचे की सहज कल्पना की जा सकती है। इधर, कांग्रेस में चमचागिरी का एक और लेवल दिख रहा है। चमचागिरी करते वक्त कद्दावर नेता अपने अनुभव को भुलाकर कुर्सी की लालच में किसी की चापलूसी सार्वजनिक मंच से कर रहे हैं और अकेले निर्णय लेकर पार्टी की बागडोर अपने पसंदीदा व्यक्ति को सौंपने की बात कहते हैं, वह यह भी भूल रहे हैं कि जिस व्यक्ति की मंच से पैरवी की जा रही है, वह कई आरोपों से घिरा है।

——————-

Post navigation

Previous Wildlife Conservation is Our Priority, Says Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai
Next प्रदेश प्रवक्ता पाण्डेय ने ‘वोट चोरी’ शब्द को लेकर कहा : कांग्रेस हमेशा ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करती है, जिनका जुड़ाव असंसदीय भाषा से होता है

Related Stories

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को

May 6, 2026
रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026

Recent Posts

  • नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को
  • रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा

You may have missed

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को

May 6, 2026
रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.