Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मुख्यमंत्री ने श्री गणेश मूर्ति विसर्जन झांकियों का महापौर सहित स्वागत कर भगवान श्री गणेश से छत्तीसगढ़ को समृद्ध और खुशहाल बनाने प्रार्थना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

मुख्यमंत्री ने श्री गणेश मूर्ति विसर्जन झांकियों का महापौर सहित स्वागत कर भगवान श्री गणेश से छत्तीसगढ़ को समृद्ध और खुशहाल बनाने प्रार्थना की

Abhinesh Pandey September 9, 2025

*0श्रीगणेश मूर्ति विसर्जन चल झांकी नगर निगम के मंच पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने किया आत्मीय स्वागत0* 

*0 रायपुर की ऐतिहासिक परंपरा में अच्छी प्रशासनिक व्यवस्था देने नगर निगम रायपुर को सराहा0*

रायपुर – विगत रात्रि राज्य के राजधानी शहर रायपुर में श्री गणेश मूर्ति विसर्जन चल झांकियों की यात्रा का रायपुर नगर पालिक निगम के मंच पर जयस्तंभ चौक के समीप पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने केबिनेट मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़, एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षों, पार्षदो की उपस्थिति में श्री गणेश मूर्ति विसर्जन झांकियों का राजधानी शहर में आत्मीय स्वागत किया। नगर निगम के मंच पर पहुंचने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, केबिनेट मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू का समस्त नगरवासियों की ओर से राजधानी की प्रथम नागरिक नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्री गणेश मूर्ति विसर्जन चल झांकी का स्वागत करते हुए प्रथम पूज्य देव भगवान श्री गणेश से सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य को समृद्ध और खुशहाल बनाने प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने रायपुर नगर पालिक निगम प्रशासन महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़, जनप्रतिनिधियों अधिकारियों, कर्मचारियों को राजधानी शहर रायपुर की ऐतिहासिक पंरपरा श्री गणेश विसर्जन झांकियों में अच्छी प्रशासनिक व्यवस्था देने हेतु सराहा।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि रायपुर की ऐतिहासिक परंपरा श्री गणेश विसर्जन झांकी के अवसर पर नगर निगम रायपुर के मंच पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के आगमन से नगर निगम रायपुर के सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों का संबल बढ़ा है इसके लिए हम सभी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को रायपुर नगर निगम की ओर से धन्यवाद ज्ञापित करते है।

श्री गणेश मूर्ति विसर्जन चल झांकी में मनोहारी झांकियों का अवलोकन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय प्रसन्न हुए एवं शहर और राज्य की गौरवशाली परंपरा को समृद्ध बनाने के कार्य को लेकर नगर वासियों के सकारात्मक सहयोग की भी सराहना की।

इसके पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, केबिनेट मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू का श्री गणेश विसर्जन चल झांकी का स्वागत करने पहुंचने पर नगर निगम के मंच पर नगर निगम महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकांत राठौड, आयुक्त श्री विश्वदीप, एमआईसी सदस्य सर्वश्री महेन्द्र खोडियार, अमर गिदवानी, अवतार भारती बागल, दीपक जायसवाल, संतोष सीमा साहू, नंदकिशोर साहू, भोला राम साहू, डॉ. अनामिका सिंह, श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय, जोन 4 अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, जोन 5 अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल, जोन 6 अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, पार्षद श्री अजय साहू, श्री कृष्णा सोनकर सहित जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया.

Post navigation

Previous बस्तर के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आईं मप्र, ओड़िशा व गोवा की सरकारों का आभार माना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने
Next ऐतिहासिक विसर्जन झांकी में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री साय

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.