Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • बस्तर के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आईं मप्र, ओड़िशा व गोवा की सरकारों का आभार माना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बस्तर के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आईं मप्र, ओड़िशा व गोवा की सरकारों का आभार माना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने

Abhinesh Pandey September 8, 2025

 

‘राज्य सरकारों का सहयोग दर्शाता है, हम एकजुट होकर हर संकट का सामना कर सकते हैं’*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

 

*’मप्र, ओड़िशा और छत्तीसगढ़ केवल पड़ोसी राज्य नहीं, बल्कि आत्मीय रिश्तों से जुड़े परिवार हैं’*

 

*रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बस्तर संभाग में आई भीषण बाढ़ की प्राकृतिक आपदा के इस कठिन समय में मध्यप्रदेश, ओड़िशा और गोवा की राज्य सरकारों द्वारा सहयोग का हाथ बढ़ाने पर अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की है। श्री देव ने कहा कि बस्तर में बाढ़ की विभीषिका से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। हजारों लोग बेघर हो गए हैं, खेत-खलिहान जलमग्न हो गए और पशु-धन का भी भारी नुकसान हुआ है। अतिवृष्टि से जन-धन की बड़ी क्षति के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा राहत और पुनर्वास कार्य किए जा रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि उनकी सरकार छत्तीसगढ़ को पांच करोड़ की आर्थिक सहायता और आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराएगी। इसी तरह ओड़िशा के मुख्यमंत्री मोहनचरण मांझी और गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने भी सहायता राशि और राहत सामग्री भेजने का ऐलान किया है। श्री देव ने कहा कि मध्यप्रदेश, ओड़िशा और छत्तीसगढ़ केवल पड़ोसी राज्य नहीं, बल्कि आत्मीय रिश्तों से जुड़े परिवार की तरह हैं। आपदा की घड़ी में तीनों राज्य सरकारों का यह सहयोग बस्तर के प्रभावित जनों को संबल प्रदान करेगा और बस्तर के पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने में सहायक होगा। इन राज्य सरकारों का यह सहयोग निश्चित ही यह दर्शाता है कि हमारा देश एकजुट होकर हर संकट का सामना कर सकता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि बीते महीने बस्तर संभाग में हुई भयंकर बारिश ने भारी तबाही मचाई है। बारिश से संभाग के बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिला प्रभावित हुए हैं। बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक मुआवजा भी प्रदान किया गया है। मकान क्षति, पशुधन हानि और फसल क्षति का सर्वेक्षण कर आरबीसी 6-4 के तहत स्वीकृत मुआवजा राशि प्रभावितों को प्रदान की जा रही है। बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद के लिए शासन-प्रशासन लगातार खड़ा है। अब तक इन सभी जिलों में मकान क्षति के 1694 प्रकरणों में प्रभावितों को 8.81 करोड़ से अधिक मुआवजा राशि प्रदान की गई है, वहीं पशुधन क्षति और फसल नुकसान का आंकलन कर अब तक स्वीकृत 48 प्रकरणों में 4.80 लाख मुआवजा राशि वितरित की गई है।

——————

Post navigation

Previous रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शिक्षा ऋण सुधारों पर दी अहम राय
Next मुख्यमंत्री ने श्री गणेश मूर्ति विसर्जन झांकियों का महापौर सहित स्वागत कर भगवान श्री गणेश से छत्तीसगढ़ को समृद्ध और खुशहाल बनाने प्रार्थना की

Related Stories

जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन

September 1, 2026
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित

September 1, 2026
ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण

September 1, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन
  • मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित
  • ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण
  • सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न
  • राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन

September 1, 2026
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित

September 1, 2026
ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण

September 1, 2026
सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

September 1, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.