Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • एक और पीसीसी मतलब प्रदेश चमचा कमेटी – देवलाल ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एक और पीसीसी मतलब प्रदेश चमचा कमेटी – देवलाल ठाकुर

Abhinesh Pandey September 4, 2025

रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने पूर्व मंत्री रवीन्द्र चौबे के नेतृत्व परिवर्तन संबंधी बयान को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्षों की बैठक में एक बार फिर मचे संग्राम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस में इस स्तर की सिर-फुटौव्वल चल रही है कि कोई किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है और हालात ये हो गए हैं कि नेता प्रतिपक्ष को यह कहना पड़ा कि सभी नेता अपने-अपने चमचों को सम्हालकर रखें।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की कुलजमा राजनीतिक हैसियत इतनी ही रह गई है कि कभी पूर्व मुख्यमंत्री बघेल कार्यकर्ताओं को स्लीपर सेल कहते हैं तो कभी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज उन्हें सत्ता-सुखभोगी बता देते हैं और अब नेता प्रतिपक्ष महंत ने तो उन्हें चमचा ही बता डाला है! दलीय अनुशासन की तमाम नसीहतों के बावजूद इन बयानों से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अपमानित करना कांग्रेस की सियासी फितरत हो चली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दो जिला अध्यक्षों के बीच मची इस नई रार ने स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस में पीसीसी (प्रदेश कांग्रेस कमेटी) विरुद्ध बीसीसी (भूपेश कांग्रेस कमेटी) की लड़ाई अपने चरम पर पहुँच चुकी है और अब तो एक और बीसीसी (बाबा कांग्रेस कमेटी) तथा पीसीसी (प्रदेश चमचा कमेटी) की भी एण्ट्री हो चुकी है। कांग्रेस में जो द्वंद्व की स्थिति है, उससे प्रदेश के नेता ही निपट नहीं पा रहे है और यह गुटीय घमासान एक तरह से राजनीतिक आपदा का रूप ले चुका है।

Post navigation

Previous संस्कृति एवं परंपरा को जीवंत बनाए रखना न केवल हमारी जिम्मेदारी बल्कि नैतिक कर्तव्य भी – मुख्यमंत्री श्री साय
Next मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर त्वरित अमल – बाढ़ पीड़ितों को राशन-ईलाज के साथ अब जरूरी दस्तावेज बनाने का काम भी शुरू

Related Stories

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026

Recent Posts

  • ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.