Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सांसद बृजमोहन अग्रवाल के अथक प्रयासों से रायपुर में खुला CBSE का क्षेत्रीय कार्यालय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सांसद बृजमोहन अग्रवाल के अथक प्रयासों से रायपुर में खुला CBSE का क्षेत्रीय कार्यालय

Abhinesh Pandey September 1, 2025

 

रायपुर, 1 सितम्बर

छत्तीसगढ़ की जनता के लंबे समय से लंबित एक महत्वपूर्ण मांग को आखिरकार सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने पूरा कर दिखाया है। अब छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों और स्कूल प्रबंधन को CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) से संबंधित कार्यों के लिए भुवनेश्वर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। राजधानी रायपुर में CBSE का क्षेत्रीय कार्यालय प्रारंभ हो गया है।

पिछले कई वर्षों से छत्तीसगढ़ के विद्यार्थी, विशेषकर बस्तर और सरगुजा जैसे सुदूरवर्ती अंचलों के बच्चे एवं स्कूल प्रबंधन, अपने कार्यों के समाधान के लिए भुवनेश्वर (ओडिशा) स्थित CBSE कार्यालय पर निर्भर थे। इससे उन्हें समय, धन और श्रम तीनों की हानि उठानी पड़ती थी।

इन कठिनाइयों को दूर करने का संकल्प सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने सांसद पद की शुरुआत से ही ले लिया था। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान से लगातार संवाद कर, पत्र लिखकर और व्यक्तिगत मुलाकातों के माध्यम से छत्तीसगढ़ में CBSE कार्यालय स्थापित करने की मांग की थी।

उनके दृढ़ संकल्प, दूरदर्शिता और सतत् प्रयासों का ही परिणाम है कि आज रायपुर में CBSE का क्षेत्रीय कार्यालय खुल गया है। इससे न केवल रायपुर, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लाखों विद्यार्थी और सैकड़ों स्कूल प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे।

इस अवसर पर सांसद श्री अग्रवाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान का आभार जताते हुए कहा है कि, यह कार्यालय छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था में एक बड़ा सकारात्मक बदलाव लाएगा। अब राज्य के विद्यार्थियों को किसी अन्य राज्य पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। रायपुर में ही उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान मिलेगा। यह कदम छत्तीसगढ़ के शैक्षिक उत्थान की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

छत्तीसगढ़ की जनता ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल के इस अथक प्रयास के लिए उनका आभार व्यक्त किया है और इसे प्रदेश के शैक्षिक परिदृश्य के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।

Post navigation

Previous AAP का प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन- प्रदेश में यूरिया खाद की किल्लत और कालाबाज़ारी के खिलाफ
Next कलिंगा विश्वविद्यालय ने छत्तीसगढ़ में पहली बार DELNET क्षेत्रीय कार्यशाला की मेजबानी की

Related Stories

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 

October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

October 31, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

October 31, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 
  • राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास
  • कृष्णा विकास ग्लोबल यूनिवर्सिटी, रायपुर में सॉफ्ट स्किल्स और करियर के अवसरों पर एक दिवसीय सेमिनार का सफल आयोजन

You may have missed

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 

October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

October 31, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

October 31, 2026
मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास

October 31, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.