Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • चक्रधर समारोह में छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों की उपेक्षा पर AAP ने मंत्री ओपी चौधरी और कुमार विश्वास का पुतला दहन किया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

चक्रधर समारोह में छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों की उपेक्षा पर AAP ने मंत्री ओपी चौधरी और कुमार विश्वास का पुतला दहन किया

Abhinesh Pandey August 29, 2025

 

रायपुर, 29 अगस्त, 2025।रायगढ़ के चक्रधर समारोह मैं छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों और कवियों की अपेक्षा पर आज आम आदमी पार्टी ने रायपुर नगर निगम के सामने मंत्री ओपी चौधरी और कवि कुमार विश्वास का पुतला दहन किया।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव (मीडिया, सोशल मीडिया प्रभारी, मुख्य प्रवक्ता) सूरज उपाध्याय ने कहा कि चक्रधर समारोह आज मात्र राजनीतिक दिखावे का आयोजन बनकर रह गया है। विश्व के कोने-कोने में छत्तीसगढ़ की पहचान दिलाने वाले पद्मश्री डॉक्टर सुरेंद्र दुबे जी की विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ सरकार की थी छत्तीसगढ़ में अनेक कवि और लोक कलाकार हैं जो सुरेंद्र दुबे जी की ही तरह प्रतिभावान हैं जिनकी उपेक्षा कर भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ की अस्मिता का अपमान किया है। चक्रधर समारोह में छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान कवियों और लोक कलाकारों को ना बुलाकर बाहरी राजनीतिक व्यक्तियों को समारोह में बुलाकर उन्हें युग कवि कहा जा रहा है।

प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तम जायसवाल और प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन सिंह ने कहा कि रायगढ़ के चक्रधर समारोह में हो रहे छत्तीसगढ़ की अस्मिता के अपमान को आम आदमी पार्टी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। मंत्री ओपी चौधरी को छत्तीसगढ़ की जनता से माफ़ी मांगनी चाहिए।

प्रदेश सह सचिव अनुषा जोसेफ, कलावती मार्को और प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी ने बताया कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता के लिए आज पूरे प्रदेश के हर जिले मुख्यालय में आम आदमी पार्टी द्वारा मंत्री ओपी चौधरी और कवि कुमार विश्वास का पुतला दहन किया गया है।

आज के पुतला दहन में आम आदमी पार्टी की ओर से सूरज उपाध्याय, उत्तम जायसवाल, नंदन सिंह, विजय झा, मिहिर कुर्मी,रिजवान सरीफ, एमएम हैदरी, अनुशा जोसेफ, कलावती मार्को, अजीम खान, इमरान खान, सुरेंद्र बीसेन, पुनारद निषाद, शिव शर्मा, आर एस ठाकुर, मिथलेश साहू, फारुख खान, रघुनाथ यादव, नरेंद्र ठाकुर, संजय गुप्ता, विकासदास मानिकपुरी, रजत गुप्ता, महेंद्र बिसेन,वीरेंद्र पवार, परमानंद जांगड़े, बलवंत सिंह, महेश उपाध्याय, आशीष कुमार, कमल महान, रजत अग्रवालसहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

*मिहिर कुर्मी*

*प्रदेश मीडिया प्रभारी*

*आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़*

*8461830001*

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दक्षिण कोरिया प्रवास में ModernTech Corp. और UNECORAIL को छत्तीसगढ़ में निवेश व सहयोग के लिए किया आमंत्रित
Next राजस्व प्रकरण निर्धारित समय सीमा में निराकरण करना राजस्व अधिकारी सुनिश्चित करें : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.