Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • दशलक्षण पर्यूषण महापर्व पर दिगंबर जैन जिनालयों में आरंभ हुई अपूर्व प्रभावना उत्तम क्षमा धर्म के दिन श्रावक-श्राविकाओं ने किया अभिषेक,शांतिधारा, सामूहिक पूजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

दशलक्षण पर्यूषण महापर्व पर दिगंबर जैन जिनालयों में आरंभ हुई अपूर्व प्रभावना उत्तम क्षमा धर्म के दिन श्रावक-श्राविकाओं ने किया अभिषेक,शांतिधारा, सामूहिक पूजन

Abhinesh Pandey August 28, 2025

रायपुर।

जैन धर्मावलम्बियों के महापर्व दशलक्षण पर्यूषण महापर्व का शुभारम्भ रायपुर दिगंबर जैन जिनालयों में आज भाद्रपद शुक्ल पंचमी,गुरुवार से शुरू हो गया है। यह महापर्व गुरुवार को ऋषि पंचमी से शुरू हो रहा है, जो अनंत चर्तुदर्शी तक चलेगा। पर्व उत्तम क्षमा धर्म से शुरु होगा। उत्तम क्षमा धर्म से शुरु पर्व मार्दव, आर्जव, शौच, सत्य, संयम, तप, त्याग, आकिंचन एवं उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म के साथ संपन्न होगा। आज पर्यूषण महापर्व का प्रथम दिवस उत्तम क्षमा धर्म का है। आज से प्रातः कालीन राजधानी रायपुर के सभी दिगंबर जैन मंदिरों में श्री जी को पाण्डुक शीला में विराजमान का शुद्ध प्रासुक जल से अभिषेक, शान्तिधारा एवं दशलक्षण पूजन का आयोजन धार्मिक वातावरण में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लेकर धर्म लाभ लिया। आज की शांति धारा करने का सौभाग्य श्रेयश जैन बालू को प्राप्त हुआ। राजधानी रायपुर के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर ( लघु तीर्थ ), श्री दिगंबर जैन मंदिर फांफाड़ीह, श्री पद्म प्रभु दिगंबर जैन मंदिर लाभांडी,श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर,टैगोर नगर,श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर शंकर नगर, श्री वासु पूज्य दिगंबर जैन मंदिर डी.डी. नगर आदि अनेक जैन मंदिरों में पर्यूषण पर्व की आराधना प्रारम्भ हुई है । दिगम्बर जैन पंचायत ट्रस्ट एवं समिति द्वारा व्यवस्थाओं की देखरेख की जा रही है। श्रद्धालु त्याग, संयम और आत्मशुद्धि की साधना में लीन होकर प्रभु आराधना कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

प्रातःकालीन श्री पार्श्वनाथ जिनालय के समक्ष प्रतिदिन अभिषेक पूजन कर रहे विद्वान पूर्व उपाध्यक्ष श्री श्रेयश जैन बालू ने क्षमा और संयम के महत्व को बताते हुए कहा कि क्रोध को जीतकर ही क्षमा को समझा जा सकता है। क्षमा का अभ्यास आत्मा को शुद्ध करता है और जीवन को धर्ममार्ग पर ले जाता है।

Post navigation

Previous पूर्व विधायक श्रीमती रजनी ताई उपासने का निधन
Next चक्रधर समारोह में छत्तीसगढ़ की अस्मिता का अपमान,कल पूरे प्रदेश में ओपी चौधरी और कुमार विश्वास का पुतला दहन करेंगी AAP

Related Stories

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • औषधि खोज एवं विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उभरती प्रवृत्तियाँ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी…

You may have missed

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026
अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

July 17, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.