Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रायपुर में हुई संस्कृति और देशभक्ति से ओतप्रोत भारत माता की भव्य आरती
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर में हुई संस्कृति और देशभक्ति से ओतप्रोत भारत माता की भव्य आरती

Abhinesh Pandey August 14, 2025

 

*कार्यक्रम में दिखी ऑपरेशन सिंदूर की झलकियां भारतीय सेना की गौरव गाथा*

 

**राजेश मूणत का राष्ट्र के नाम संदेश – एकता से खिलवाड़ नहीं सहेंगे**

 

**पुरुषोत्तम चंद्राकर एवं राकेश तिवारी की सांस्कृतिक संध्या में झलकी देशभक्ति**

रायपुर | 14 अगस्त

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रायपुर के गुढ़ियारी स्थित भारत माता चौक पर एक भव्य और भावनात्मक आयोजन हुआ। रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत की अगुवाई में आयोजित ‘भारत माता की आरती’ में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। यह आयोजन राष्ट्रभक्ति, शहीदों के सम्मान और राष्ट्रीय एकता के प्रति जनभावना का प्रतीक बन गया।

कार्यक्रम में 101 पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच मां भारती की आरती की गई। दीप, धूप और कपूर के साथ आरती स्थल पर उपस्थित हजारों लोगों ने भारत माता को नमन किया। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरा चौक गूंज उठा।

राजेश मूणत ने अपने संबोधन में कहा यह राष्ट्रीय एकता, समर्पण और बलिदान की भावना को समर्पित श्रद्धांजलि है। भारत माता की आरती, उन सभी शहीदों को सम्मान है जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर किए।

उन्होंने विशेष रूप से हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी ।

राजेश मूणत ने मंच से स्पष्ट शब्दों में कहा

भारत को कमजोर समझने की भूल करने वालों को हर बार जवाब मिलेगा — कभी सर्जिकल स्ट्राइक से, कभी एयर स्ट्राइक से। देश की एकता को तोड़ने का सपना देखने वाले नक्सली हों या आतंकी, उन्हें माफ नहीं किया जाएगा। भारत अब सहन नहीं करता, सीधे उत्तर देता है।

कार्यक्रम में भारत के सैन्य बलों, अर्धसैनिक बलों और पुलिस बलों को सलाम किया गया।

जिनके बल पर हम आज़ाद हवा में सांस ले रहे हैं, उन वीर जवानों के सामने हम नतमस्तक हैं। सीमाओं से लेकर जंगलों तक, हर जगह तैनात जवानों की बहादुरी को ये आरती समर्पित है।

आरती के बाद लोक कलाकार राकेश तिवारी एवं पुरुषोत्तम चंद्राकर और उनके दल ने छत्तीसगढ़ी गीतों के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया। ‘ देश भक्ति गीतों पर दर्शकों ने तालियों से स्वागत किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और युवा शामिल हुए। दीप प्रज्ज्वलित कर उन्होंने भारत माता को नमन किया। पूरे आयोजन में अनुशासन, शांति और एकता की मिसाल देखने को मिली।

यह आयोजन एक आरती से कहीं अधिक था — यह एक संदेश था उन सबके लिए जो भारत की अखंडता को चुनौती देना चाहते हैं। राजेश मूणत की अगुवाई में गूंजे जयघोष इस बात का संकेत थे कि भारत अपने शहीदों को भूलता नहीं, और भारत माता के चरणों में यह कृतज्ञ राष्ट्र सदा झुका रहेगा।

*रायपुर पश्चिम के सभी वार्डो से निकली तिरंगा यात्रा का समापन भारत माता चौक पर*

आज रायपुर पश्चिम के सभी 20 वार्डों से तिरंगा यात्रा निकाली गई जहां वार्ड पार्षद और स्थानीय नेताओं सहित युवाओं की टोली बाइक में सवार होकर वार्ड भ्रमण करते हुए भारत माता की आरती कार्यक्रम स्थल भारत माता चौक पर पहुंची सभी गाड़ियों में तिरंगे और भारत माता की जय के नारों ने वार्ड सहित पूरे रायपुर पश्चिम में देशभक्ति माहौल निर्मित किया ना सिर्फ भाजपा कार्यकर्ता अपितु स्थानीय गणमान्य नागरिक भी बढ़चढकर देशभक्ति कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक मोतीलाल साहू, पूर्व विधायक नंदकुमार साहू, राजीव अग्रवाल छगन लाल मुंदडा, ओंकार बैस युवा मोर्चा अध्यक्ष योगिराज टिकरिया अमरजीत छाबड़ा ,राहुल ,जयंती पटेल , सूर्यकांत राठौर उपस्थित थे।

Post navigation

Previous किसान विरोधी सरकार: प्रदेश में खाद, यूरिया की भारी कमी से किसान परेशान -गोपाल साहू
Next स्वतंत्रता दिवस पर राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा जांजगीर-चांपा में करेंगे ध्वजारोहण

Related Stories

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 

October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

October 31, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

October 31, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 
  • राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास
  • कृष्णा विकास ग्लोबल यूनिवर्सिटी, रायपुर में सॉफ्ट स्किल्स और करियर के अवसरों पर एक दिवसीय सेमिनार का सफल आयोजन

You may have missed

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 

October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

October 31, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

October 31, 2026
मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास

October 31, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.