Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मैट्स विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस सम्पन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस सम्पन्न

Abhinesh Pandey August 13, 2025

 

पुस्तकालय में दो नवोन्मेषी सेवाओं की हुई शुरूआत

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर – मैट्स विश्वविद्यालय के मैट्स स्कूल ऑफ लाइब्रेरी साइंस विभाग एवं मैट्स स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी द्वारा राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें इंटरनेशनल छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ भागीदारी की।

उल्लेखनीय है कि प्रथम भारतीय विश्वविद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो. डॉ. एसआर रंगनाथन के जन्म दिवस पर प्रतिवर्ष 12 अगस्त को पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस मनाया जाता है। पुस्तकालय विज्ञान के जनक पद्मश्री डॉ. एसआर रंगनाथन के 133 वीं जयंती के अवसर पर पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जन्म दिवस बड़े उत्साह से मनाया गया जिसमें विश्वविद्यालय के छात्रों सहित प्राध्यापकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. कल्पना चंद्राकर, विभागाध्यक्ष मैट्स स्कूल ऑफ लाइब्रेरी साइंस विभाग द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में मैट्स विश्वविद्यालय के महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया, कुलपति प्रो. डॉ. के. पी. यादव जी उपस्थित थे।

प्रतियोगिता में छात्रों द्वारा पुस्तकालय विज्ञान में डॉ. रंगनाथन महोदय के जीवन के चुनिंदा पहलुओं के बारे में रोचक प्रश्न साझा किये गये। साथ ही केंद्रीय पुस्तकालय में दो महत्वपूर्ण सेवाओं की शुरूआत की गयी, जिसमें रिसर्च स्कॉलर के लिए सीटिंग सेक्शन और लाइब्रेरी अलर्टिंग सर्विस। मैट्स स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सेंट्रल लाइब्रेरी में पोस्टर मेंकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के शिक्षकों द्वारा स्व-रचित पुस्तकें पुस्तकालय में दान किया गया, जिसकी सभी ने प्रशंसा की।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. क.े पी. यादव ने सूचना उपयोकर्ताओं की आवश्यकता को पूरा करने और आने वाली चुनौतियां से निपटने की तैयारी के बारे में विस्तार से अपने उद्बोधन में स्पष्ट किया और सभी से पुस्तकालय का उपयोग भौतिक या डिजिटल जो भी हो ज्यादा से ज्यादा उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। पुस्तकालय सूचना पुनर्प्राप्ति प्रणालियों का महत्व उपयोगकर्ताओं को समय पर प्रासंगिक जानकारी प्रदान करने की उनकी क्षमता में निहित है। यह उपयोगकर्ताओं को सूचित निर्णय लेने और ज्ञान तक जल्दी पहुँचने में सक्षम बनाता है। साथ कुलसचिव श्री गोकुलानंदा पंडा द्वारा पुस्तकालयाध्यक्ष के महत्व और विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला है।

इस अवसर पर मैट्स विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया, कुलपति प्रो.डॉ. के.पी. यादव, उपकुलपति डॉ. दीपिका ढांढ, कुलसचिव श्री गोकुलानंदा पंडा, लाइब्रेरी कमेटी के अध्यक्ष डॉ.प्रशांत मुंडेजा ने इस आयोजन की सराहना की एवं विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर लाइब्रेरी साइंस विभाग के शिक्षकगण सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रियंका जायसवाल, सहायक प्राध्यापक श्री संजय शाहजीत, सहायक प्राध्यापक श्री लुकेश कुमार मिर्चे, सहायक प्राध्यापक ओमलता साहू एवं सहायक ग्रंथपाल श्री शशिकंात कोसरे का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापकगण भी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous राजधानी में मचेगी दही-हांडी की धूम, 11 लाख के इनाम के लिए जुटेंगे देशभर के गोविंदा
Next सरकार युवाओं को अपराध की ओर धकेल रही है-गोपाल साहू

Related Stories

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • औषधि खोज एवं विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उभरती प्रवृत्तियाँ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी…

You may have missed

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026
अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

July 17, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.