रायपुर । हिन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल, आर.डी.ए.प्लाट, संजय नगर में आज ग्रीन डे मनाया गया। इस अवसर पर संजय नगर गार्डन में अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं ने वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं राखी प्रतियोगिता में सम्मिलित छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र भी वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रायपुर दक्षिण विधानसभा के विधायक माननीय सुनील सोनी जी ने शाला में आयोजित राखी प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार भी प्रदान किया । कार्यक्रम में श्री मिर्जा एजाज बेग सदस्य भा.ज.पा. प्रदेश कार्यसमिति ने की। इस अवसर पर श्री बद्री प्रसाद गुप्ता पार्षद शहीद राजीव पाण्डे वार्ड, श्री अभिषेक तिवारी मंडल अध्यक्ष पुरानी बस्ती, मुतवल्ली मस्जिद ग़रीब नवाज संजय नगर, प्रिंसिपल सुरैया मिर्जा, इज़हार बेग सचिव हिन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल, वाइस प्रिंसिपल रूही नाज़, मैनेजमेंट इंचार्ज शेख नकीबा, निशा, भारती साहू, रंजना, संध्या, मुस्तरी, सबा निशा, फिरदौस, गुलफशा, गौसिया, रूखसार , श्री मौलाना अमीर बेग,श्री मो. कासम, श्री सरफराज़, श्री नासिर भाई सहित छात्र-छात्राऐं, पालकगण, अनेक गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित थे।
